LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

मायानगरी तक पहुंची 'ई-होम्स' की खुबसूरती की चर्चा ! सुंदर दृश्य देखकर नामी-गिरामी फिल्मी कलाकारों की आंखें चकरा गई, ऐसी खुबसूरत सोसाइटी बिहार में ?

मायानगरी तक पहुंची 'ई-होम्स' की खुबसूरती की चर्चा ! सुंदर दृ

PATNA: बिहार जहां जमीन घटते जा रही और आबादी द्रुत गति से बढ़ रही. बदलते दौर में शहरीकरण भी तेजी से बढ़ा है. लोग रहन-सहन पर खूब खर्च कर रहे. मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर राजधानी पटना समेत सूबे के अन्य शहरों में अपार्टमेंट व सोसाइट कल्चर बढ़ा है. महंगी जमीन और मकान बनाने के झंझट से मुक्ति के लिए पैसे वाले लोग पटना में फ्लैट खरीद रहे. लेकिन पैसा खर्च करने के बाद भी लोगों को बेहतर सोसाइटी नहीं मिल रहा. इसके पीछे की वजह यह है कि यहां जमीन की कमी है. जमीन है भी तो बिल्डर-डेवलपर्स सुंदर टाउनशिप नहीं बसा रहे. बिहार के दूसरे जिले की बात छोड़िए राजधानी पटना में भी खुबसूरत सोसाइटी की कमी है. यहां अपार्टमेंट तो हैं लेकिन वो हरियाली नहीं. राजधानी में पेंड़ों की बजाय कंक्रीट के जंगल खड़े हो गए हैं. राजधानी की आबो हवा काफी खराब हो गई है. लेकिन बिहार में ही एक ऐसी खुबसूरत टाउनशिप है, जिसकी चर्चा बॉलीवुड तक पहुंच गई है. देश के जाने-माने कलाकार-संगीतकार भी उस खुबसूरत टाउनशिप को देखकर आश्चर्यचकित हो जा रहे. वे सार्वजनिक तौर पर यह कहने को मजबूर हो जा रहे कि बिहार में भी ऐसी खुबसूरत टाउनशिप ? हमें तो लग ही नहीं रहा कि मैं बिहार में हूं.

मायानगरी तक पहुंची ई-होम्स की खुबसूरती की चर्चा 

राजधानी पटना में आप खोजते रहे जाएंगे आपको बेतर टाउनशिप-सोसाइटी नहीं मिलेगी. यहां छोटे-बड़े अपार्टमेंट मिल जाएंगे, जिसमें सैंकड़ों 2-3-4 रूम के फ्लैट हों. यहां किसी टाउनशिप में सैकड़ों बंगला-विला नहीं मिलेंगे. न ही हरियाली मिलेगी. इसके नाम पर किसी-किसी परिसर में 10-20-50 छोटे-छोटे पौधे जरूर मिल जाएँगे. यही काफी है. लेकिन आज हम आपको राजधानी से 350 किमी दूर पूर्णिया लिए चलते हैं. पूर्णिया में राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे एक ऐसी टाउनशिप है, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाएगा. हम बात कर रहे हैं ई-होम्स परिसर की. ई-होम्स का अनोखा प्रोजेक्ट पनोरमा ग्रुप की तरफ से लाया गया है. वर्तमान में 101 बीघे में बनाए गए ई-होम्स परिसर की खुबसूरती देखकर लोगों की आंखें चकरा जा रही है. साठ फीसदी भाग में हरियाली है. देश-विदेश से पेड़-पौधों को मंगाकर लगाया गया है. यानि सिर्फ चालीस फीसदी भाग में बंगला-विला बनाया गया है. तरह-तरह के खुबसूरत रोशनी से टाउनशिप जगमगाता रहता है. टाउनशिप के अंदर वो हर खुबसूरत वस्तु है जो पटना छोड़िए मुंबई या फिर विदेशों में देखने को मिलती है. तभी तो देश-विदेश के कलाकार जब ई-होम्स पहुंचते हैं तो दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं. 

Diarch GO

अनुराधा पौडवाल से लेकर सावरी ब्रदर्स और शिल्पा शिंद ने बताया बेहद खुबसूरत 

अभी तीन-चार दिन पहले मुंबई के कई सितारे पूर्णिया के उस खुबसूरत ई-होम्स पहुंचे. परिसर के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही सभी आश्चर्य चकित हो गए. इसके बाद सभी सितारे ई-होम्स परिसर को नजदीक से देखा,घुमा और मजा लिया. फिर सार्वजनिक मंच से कहा- ऐसी खुबसूरत सोसाइटी? बहुत ही खुबसूरत है. यहां आकर हम ई-होम्स में घुमें,बहुता अच्छा है. इसके लिए पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा बधाई के पात्र हैं, जिन्हों पूर्णिया में ऐसी खूबसूरत जगह बनाया है. बता दें, 26 नवंबर को देश की मशहूर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल पूर्णिया के ई-होम्स परिसर पहुंची थी. टाउनशिप को देखकर वो आश्चर्यचकित हो गईं. सार्वजनिक मंच से कहा कि आपने बहुत ही खुबसूरत बनाया है. वहीं 25 तारीख को मुंबई की एक्ट्रेस और भाभी जी घर पर हैं की नायिका शिल्पा शिंदे भी ई-होम्स पहुंची थी. वह तो 24 घंटे से अधिक समय वहां रही. उन्होंने भी खूब तारीफ की. सावरी ब्रदर्स भी ई-होम्स पहुंचे. उन्होंने भी ई-होम्स टाउनशिप को बेहद की खुबसूरत बताया. 

NSIT
Nsmch