LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, वर्दी वालों की पिटाई से वृद्ध की मौत, भागने के दौरान पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, वर्दी वालों की  पिटाई से वृद

सीतामढ़ी जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक बार फिर बिहार पुलिस के अमानवीय चेहरा सामने आया है.  पुलिस की पिटाई से वृद्ध की मौत हो गई है. घटना सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के ददरी गांव  की है जहां छापेमारी करने गई नानपुर थाना के पुलिस द्वारा वृद्ध इतनी पिटाई की गई की उसकी मौत हो गई .

शनिवार की देर शाम शराब की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गई थी.  हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. मृतक की पहचान जगन्नाथ मुखिया के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखकर भाग रही पुलिस टीम की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है.

 वही मौके से सभी पुलिसकर्मी फरार हो गए हैं .घटना की सूचना पर पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. मामले को लेकर मृतक के भाई बैद्यनाथ मुखिया ने बताया कि देर शाम जगन्नाथ मुखिया अपने दरवाजे पर बैठे थे .तभी पुलिस की गाड़ी आई जिसमें से उतरे पुलिसकर्मी ने जगन्नाथ से शराब के बारे में पूछने लगे. जिस पर उसने शराब बनाने  की बात से इनकार कर दिया देखते-देखते पुलिस वाले पिटाई करने लगे. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. 

उक्त मामले को लेकर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया की मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांचों उपरांत दोषी कारवाई की जाएगी.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अविनाश कुमार