LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

जिस शहर में शुरू हुई देश की पहली मेट्रो ट्रेन, अब वहां शुरू होगी पहली अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन, हुगली नदी के नीचे 45 सेकेंड का अद्भूत होगा एहसास

जिस शहर में शुरू हुई देश की पहली मेट्रो ट्रेन, अब वहां शुरू

DESK : भारत में कोलकात्ता ऐसा शहर है, जहां सबसे पहले मेट्रो ट्रेन सर्विस की शुरूआत हुई। अब कोलकात्ता फिर एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। देश में कोलकात्ता पहला शहर बन गया है। जहां अंडर वॉटर मेट्रो ट्रेन शुरू होने जा रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। भारत में नदी के अंदर ट्रेन चलने का यह पहला प्रोजेक्ट होगा। 

45 सेंकेंड में पार होगी हुगली नदी

कोलकाता मेट्रो का हावड़ा मैदान-इस्प्लेनेड सेक्शन बेहद खास है, क्योंकि यह भारत का पहला अंडरवॉटर टनल है जो नदी के अंदर है। इसमें हावड़ा मेट्रो स्टेशन सबसे गहराई में बना स्टेशन है। कोलकाता हावड़ा मैदान-इस्प्लेनेड सेक्शन के पूर्वी तरफ और पश्चिमी तरफ हावड़ा है। माना जा रहा है कि करीब हुगली नदी के अंदर की 520 मीटर दूरी को मेट्रो ट्रेन महज 45 सेकंड में पूरी कर लेगी। 

उद्घाटन के दिन ही यात्रा

टनल हुगली नदी के अंदर बनाई गई 16.6 किमी दूरी की यह मेट्रो टनल इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है। यह न सिर्फ एक नया ट्रांसपोर्टेशन मोड है बल्कि ट्रैफिक कंजेशन कम करने के साथ-साथ शहर में एयर पॉल्यूशन को भी कम करेगा। यह अंडरवॉटर मेट्रो हावड़ा और कोलकाता को आपस में जोड़ेगा। इसमें कुल छह स्टेशन हैं, जिनमें से तीन अंडरग्राउंड हैं। खास बात यह है कि यात्री उद्घाटन के दिन ही इस खास मेट्रो का सफर कर सकेंगे।

10.8 किमी हिस्सी अंडरग्राउंड

इस मेट्रो में ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन सिस्टम लगा है। मोटरमैन के बटन दबाते ही ट्रेन अपने आप अगले स्टेशन के लिए मूव कर जाएगी। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के कुल 16.6 किलोमीटर की दूरी में से 10.8 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड है। इसमें हुगली नदी के अंदर बना टनल भी शामिल है। बाकी हिस्सा जमीन के ऊपर बनाया गया है। कोलकाता मेट्रो का लक्ष्य जून या जुलाई के आसपास साल्ट लेक सेक्टर वी और हावड़ा मैदान के बीच पूरे पूर्व-पश्चिम रूट पर कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू करना है।

NSIT
Nsmch