LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

बस चंद मिनटों में खत्म होगा रामभक्तों का सदियों लंबा इंतजार,राम लला के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार होगा खत्म, पूरे देश में मनेगी दिवाली

बस चंद मिनटों में खत्म होगा रामभक्तों का सदियों लंबा इंतजार,

अयोध्या 22 जनवरी -आज लोगों की प्रतीक्षा खत्म होने वाली है।सोमवार -द्वादशी तिथि-अभिजित मुहुर्त में 22 जनवरी के दोपहर  12 बज कर 28 मिनट पर वैदिक मंत्रोचार के बीच  रामलला की श्याम वर्ण किशोर अवस्था की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा और साल  1949 से पूजित मूर्तियों के पूजन के साथ विश्व भर के करोड़ों रामभक्तों का सपना साकार होगा.वे अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर में प्रभु को विराजते देखेंगे।

लगभग 500 साल के लंबे इंतजार के बाद इस शुभ घड़ी के आते ही श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कारसेवकों,राजनीतिज्ञों और संत महात्माओं की आत्माओं को भी मोक्ष की प्राप्ति होगी वहीं उन तमाम साधु संत,धर्माचार्य, बुद्धिजीवी और राजनेताओं का जीवित रहते खुली आंखों से भव्य मंदिर में रामलला को विराजते देखने का सपना पूरा होगा।सुबह चार बजे से ही सरयू तट पर स्नान ध्यान,मंदिरों में बजते घंटे घड़ियाल इस बात की गवाही दे रहे थे  कि रामभक्तों की प्रतीक्षा के साथ कितनी  बेचैनी है प्राण प्रतिष्ठा को लेकर।इसके साथ ही सूर्यास्त के बाद अयोध्या में दस लाख दीयों से दीपोत्सव की भी तैयारी की गई है। वहीं पूरे देश और दुनिया में भी दीपोत्सव मनाया जाएगा।

पीएम नरेन्द्र मोदी का 10.45 पर अयोध्या हैलीपैड पर  पहुंचेगे। हवाई अड्डे से पीएम  सीधे राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे से 12 बजे तक वह आयोजनों में शिरकत करेंगे.  दोपहर 12.05 बजे से 12.55 तक राम लला के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम होगा। एक बजे पीएम  समारोह स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे देशवासियों को संबोधित करेंगे।उसके बाद यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन होगा।प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम मंदिर परिसर समेत पूरे अयोध्या धाम को फूलों से सजाया गया है। जन्मभूमि स्थान में अलग-अलग तरह के देशी विदेशी फूलों से सजावट की गई है, जबकि जन्मभूमि पथ, राम पथ, धर्म पथ और लता चौक पर भी सुंदर फूलों की सजावट है। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच बनाए गए हैं। 

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी,आदित्य बिड़ला,खेल और फिल्मी दुनिया के सितारों हेमा मालिनी कंगना रानावत, अक्षय कुमार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। नवनिर्मित भव्य मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के विराजमान का साक्षी बनने को तैयार देश दुनिया के करोड़ों रामभक्त अपनी इस प्रसन्नता को व्यक्त करने के लिये देर शाम घी के दीपक जलायेंगे।

NSIT
Nsmch

समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य होंगे। वाराणसी के गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी करेंगे तो काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में काशी के डोम राजा समेत विभिन्न वर्गों से 15 यजमान सपत्नीक शामिल होंगे।उदयपुर से वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी,  कृष्ण मोहन हरदोई रमेश जैन मुल्तानी, अझलारासन तमिलनाडु, विट्ठल राव कामले मुम्बई, असम से राम कुई जेमी, दिलीप वाल्मीकी लखनऊ, अनिल चौधरी, डोमराजा काशी औकर काशी के ही कैलाश यादव, कवीन्द्र प्रताप सिंह, गुरुचरण सिंह गिल जयपुर,महादेव गायकवाड़ घुमंतू समाज, ट्रस्ट लातूर महाराज, श्री लिंगराज वासवराज अप्पा, कलबुर्गी कर्नाटक और  पलवल के अरुण चौधरी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के यजमान होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सात हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें साधु संतों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों को बुलाया गया है। भारत के इतिहास में पहली बार पहाड़ों, वनों, तटीय क्षेत्रों, द्वीपों आदि के वासियों द्वारा एक स्थान पर ऐसे किसी समारोह में प्रतिभाग किया जा रहा है।शैव, वैष्णव, शाक्त, गाणपत्य, पात्य, सिख, बौद्ध, जैन, दशनाम शंकर, रामानंद, रामानुज, निम्बार्क, माध्व, विष्णु नामी, रामसनेही, घिसापंथ, गरीबदासी, गौड़ीय, कबीरपंथी, वाल्मीकि, शंकरदेव (असम), माधव देव, इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन, चिन्मय मिशन, भारत सेवाश्रम संघ, गायत्री परिवार, अनुकूल चंद्र ठाकुर परंपरा, ओडिशा के महिमा समाज, अकाली, निरंकारी, नामधारी (पंजाब), राधास्वामी और स्वामीनारायण, वारकरी, वीर शैव इत्यादि कई सम्मानित परंपराएं इसमें भाग लेंगी। गर्भ-गृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्ण होने के बाद, सभी साक्षी महानुभावों को दर्शन कराया जाएगा।श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। धाम की सुरक्षा को लेकर इसे दो जोन रेड और यलो में बांटा गया है। एसपीजी, एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो, सीआरपीएफ कोबरा, सीआईएसएफ, आरएएफ, एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर यूपी पुलिस के सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। घरों की छतों से लेकर अहम लोकेशंस पर स्नाइपर्स की भी तैनाती है। धाम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक डीएसपी, लगभग 325 इंस्पेक्टर व 800 उपनिरीक्षकों को तैनात किया गया है, जबकि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 11,000 जवानों को अतिरिक्त तैनात किया गया है। वहीं वीआईपी सुरक्षा के लिए तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 इंस्पेक्टर के साथ एक हजार से ज्यादा कॉस्टेबल और 4 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है।

आज सरयू का पावन पानी लोगों को पवित्र कर रहा है. राम लला सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में पधार रहे हैं. राम का मुकुट आज भींग रहा है. आज निर्वासित राम का अभिषेक होने वाला है.