LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष को सुबह-सुबह गांव के बाहर बदमाशों ने मारी गोली, एमसीसी के रहे हैं एरिया कमांडर

यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्

BUXER : खबर बक्सर जिले के बासुदेवा ओपी क्षेत्र से जुड़ी है, जहां यूपी की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आजाद पासवान की बदमाशों ने गोली मार दी है. यह वारदात बुधवार सुबह की ओपी अंतर्गत आथर पुल के पास हुआ है। 

बताया गया कि आजाद पासवान अपने गांव परसागंडा से जैसे ही बाहर निकले, वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसा दी। गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले। उन्हें दो गोलियां लगने की जानकारी है। आसपास के लोगों की सूचना पर प्रशासन उन्हें इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचा। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

डुमरांव के एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि पीड़ित ने हमला करने वाले चार लोगों के नाम बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हार्डकोर नक्सली का रहा है अतीत 

बता दें कि आजाद पासवान का अतीत हार्डकोर नक्सली के तौर पर रहा है। वह एमसीसी का एरिया कमांडर रहे हैं। कई बड़ी आपराधिक घटनाओं में उनका नाम आता रहा है। आठ साल पहले हुए चर्चित लक्ष्मण तिवारी और मिल्लू चौधरी हत्याकांड में भी वह आरोपित रहे हैं। उन पर लूट और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

29 अप्रैल 2016 को कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव से पश्चिम स्थित सनकी पुल के पास पूर्व जिला पार्षद मिल्लू चौधरी की हत्या तब कर दी गई थी, जब वह अपने भाई किशुन चौधरी के बेटे उपेंद्र चौधरी की शादी की बरात में शामिल होने जा रहे थे।