LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

शादी के बाद बहन को विदा कराने आए भाई को पीटकर किया अधमरा, बीच -बचाव करने पहुंचे दुल्हन के ससुर की हत्या

शादी के बाद बहन को विदा कराने आए भाई को पीटकर किया अधमरा, बी

NAWADA :  नवादा जिले में शादी के बाद ससुराल से बहन को विदा कराने गए भाई को गांव के लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं घटना की सूचना के बाद जब दुल्हन के ससुर बीच बचाव कर मामले में समझौता कराने पहुंचे तो उनकी भी ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शादी के बाद हुई इस हत्या के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं दुल्हन के ससुर की हत्या के मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है। फिलहाल, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। मृतक की पहचान स्वर्गीय रामेश्वर यादव के पुत्र 50 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव के रूप में की गई है। 

पूरा मामला नवादा जिले की पकरीबरामा थाना क्षेत्र के देवी बीघा गांव में की है।  मृतक के बेटा धीरज कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को अलीगंज थाना क्षेत्र के इस्त्री गांव बारात गया था। अब बारात में खाना खाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के क्रम में कुछ लोगों के साथ मारपीट भी हुई थी। और फिर पूरे मामला को समझौता कर दिया गया था। आज बहन को विदा कराने के लिए उसके ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान गांव की पांच लोगों ने मिलकर लड़की के भाई के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही  दुल्हन के ससुर भी घटनास्थल पर पहुंचकर समझा बूझकर कर मामला को शांत कर रहे थे इसी दौरान गांव के लोगों ने अचानक उन पर ही टूट पड़े और मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मारपीट के दौरान उनकी मौत हो गई। 

Diarch GO

घायल युवक ने बताया कि पांच लोगों ने मिलकर उनकी हत्या कर दिया है। हत्या के बाद सभी पांचो लोग घटनास्थल से फरार हो गए हैं। तुरंत इसकी जानकारी पकरीबरामा थाना प्रभारी अजय कुमार को दी गई। जहां घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। 

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को बाराती में भोजन को लेकर विवाद हुई थी और जब आज लड़की के भाई देवी बीघा पहुंचे तो मारपीट लड़की के भाई के साथ की जा रही थी बीच बचाव करने पहुंचे दुल्हन के ससुर की मौत हो गई है। इस पूरे मामला की जांच की जा रही है।पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगा है।

NSIT
Nsmch

REPORT - AMAN SINHA