LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

सात फेरे लेने से पहले दुल्हन हो गई फरार, मंडप में दूल्हा करता रह गया इंतजार, बिना वधू के लौटी बारात

सात फेरे लेने से पहले दुल्हन हो गई फरार, मंडप में दूल्हा करत

BHAGALPUR : भागलपुर जिले के सन्हौला अंतर्गत खिरीड़ार गांव में मंगलवार की रात को राजन साह के घर खुशी का माहौल था. राजन साह ने अपनी बेटी वंदना की शादी की पूरी तैयारी की थी. बारात अब दरवाजे पर लगने वाली थी. दूल्हे राजा सजधजकर सामने आए तो सबने उनका स्वागत किया. लेकिन शादी के मंडप में बैठी दुल्हन ही अचानक फरार हो गयी है तो सब खुशी फीकी हो गयी। जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। मामले को शांत करने के लिए पंचायत बुलाकर वर पक्ष को काफी समझाया-बुझाया गया। उसके बाद वर पक्ष को यूं ही वापस खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। 

दरअसल, गांव के राजन साह की बेटी वंदना कुमारी की शादी नाथनगर कजरैली थाना प्राणपुर गांव के प्रकाश साह से कुछ माह पूर्व तय हुई थी. दान दहेज देने के बाद 27 नवम्बर को शादी का तिथि निर्धारित हुई. गाजे बाजे के साथ वर पक्ष ख़िरीड़ार गांव बरात लेकर पहुंचे. लड़की पक्ष भी बरात व ग्रामीणों की भोज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. लड़की के दरवाजे पर बरात लगी, वरमाला हुआ। शादी की सभी रस्म पूरी होती रही। दूल्हा मंडप पर सिंदूर दान के लिए बैठा था।सभी लोगों को भोजन कराकर मंडप में वर एवं वधु के सात फेरों की तैयारी चल रही थी। लेकिन शादी की रश्म शुरू होने के पूर्व दुल्हन गायब हो गई। 

Diarch GO

काफी खोजबीन के बाद जब लड़की नहीं मिली तो लड़के वाले को शंका हुई। लड़के वाले को भनक लग गई कि लड़की किसी प्रेमी संग फरार हो गई है। जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। वहीं इस घटना के बाद वधु पक्ष काफी सदमे में है और लड़की की खोजबीन कर रहे हैं। 

इस बात की चर्चा इलाके में जोरों पर है। बताया जाता है कि वर एवं वधु में फोन पर सोमवार रात्रि मेें बात भी हुई थी, जिसमें लड़का ने लड़की को कहा था कि जल्द उनके दरवाजे पर बारात लेकर आ रहे हैं।

NSIT
Nsmch