LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया में रेलवे गुमटी के पास बने खंडहर में मिला युवक का शव, बदमाशों ने सिर में मारी थी गोली

अररिया में रेलवे गुमटी के पास बने खंडहर में मिला युवक का शव,

ARARIA : खबर जिले के आरएस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां गिदरिया रेलवे गुमटी के पास बने सुनसान खंडहर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि युवक के सिर में गोली मारी गई थी। मृतक की पहचान आरएस थाना क्षेत्र के धामा मटियारी वार्ड संख्या-1 निवासी बिंदेश्वर साह के 25 वर्षीय बेटे 5धीरज साह के रूप में की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हत्या मामले की छानबीन कर रही है।

 मृतक युवक के बड़े भाई विमलेश साह ने बताया कि उनका भाई धीरज साह सोमवार को 12 बजे के करीब घर से खाना खाकर निकला था। इसी दौरान 2:30 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो मालूम चला कि अपराधियों के द्वारा उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

इधर, मामले को लेकर एसपी कार्यालय से प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया है कि सोमवार की दोपहर में समय करीब 2:30 बजे आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत गिदरिया रेलवे गुमटी के पास ओवरब्रिज के नीचे एक सुनसान खंडहर में किसी अज्ञात अपराध कर्मी के द्वारा एक युवक को गोली मार देने की सूचना आरएस थाना पुलिस को प्राप्त हुई। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल को संरक्षित कर FSL की टीम को बुलाया गया. घटनास्थल से पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए. पुलिस को युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है. पुलिस का मानना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसे की गयी इसका पता चल सकेगा.

NSIT
Nsmch