LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद, शरीर पर थे जख्म के कई निशान, परिवारवालों ने लगाया हत्या का आरोप

  संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद, शरीर पर थे जख्म के कई

JAMUI : जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के केनडीह मुसहरी से संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक के पैरा, हाथ और कंधे पर जख्म के निशान पाए गए है। परिवारवालों ने पीट-पीट कर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी अजय तांती के पुत्र मुकेश कुमार तांती के रूप में हुई है। परिवारवालों ने इस घटना की सूचना खैरा पुलिस को दी। जिसके बाद  घटनास्थल पर खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ पहुंचे। जहां मृतक के परिवार वालों से घटना की जानकारी लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

मृतक के पिता अजय तांती ने बताया कि उनका पुत्र मुकेश कुमार तांती राजमिस्त्री का काम करता है। वह शनिवार की सुबह करीब 8:00 घर से निकला था। दोपहर बाद किसी ने सूचना दिया कि उनका पुत्र केनडीह मुसहरी में गिरा हुआ है। जब घटना स्थल पर पहुंचकर देखा गया तो पुत्र की मौत हो चुकी थी। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके पुत्र की पीट- पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई हो और शव को केंडीह मुसहरी के पास छोड़ दिया गया हो। 

फिलहाल खैरा पुलिस मामले में सबूत इक्कठा कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की भी बात कर रही है। शव मिलने में बाद मृतक के परिवारवालों में मातम छा गया है। परिवारवालों ने पुलिस से पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

न्यूज 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट