LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

दो दिन से लापता युवक की मिली लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की बात आई सामने

दो दिन से लापता युवक की मिली लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की

JAMUI : खबर जमुई से है, जहां दो दिन से लापता युवक का शव आहर से बरामद किया गया है।  मृत छात्र का दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधा था. जबकि गले में बेल्ट लगा दिया गया था, जिससे आशंका जताई जा रही कि गला घोटकर छात्र की हत्या की गई है. हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सिरचन नवादा निवासी विकास सिंह का 18 वर्ष वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में की गई है।

बुधवार से था लापता

मामला टाउन थाना के सरारी गांव से जुड़ा है। बताया जा रहा कि मृतक शुभम मूल रूप से खैरा प्रखंड के लालपुर का रहने वाला है. फिलहाल वह नवादा में नए भवन का निर्माण कराकर पूरे परिवार के साथ रहता था. वह बुधवार से लापता था। आज उसका शव बरामद किया गया है। लोगों ने बताया कि प्रेम प्रसंग में शुभम की हत्या की गई है।

इधर घटना की जानकारी के बाद टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।