LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

कोलकात्ता में नाइट ड्यूटी पर गई ट्रेनी डॉक्टर का सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में अर्द्धनग्न हाल में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, सरकार में मचा हड़कंप

कोलकात्ता में नाइट ड्यूटी पर गई ट्रेनी डॉक्टर का सरकारी अस्प

यूपी बिहार में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साधती रही ममता बनर्जी की सरकार में सरकारी अस्पताल में ही दुष्कर्म की घटना होने लगी है। मामला कोलकात्ता से जुड़ा है। जहां नाइट ड्यूटी पर गई ट्रेनी डॉक्टर का अस्पताल के सेमिनार हॉल में अर्द्धनग्न हालत में शव बरामद किया गया है। उसका शव मिलने के बाद सरकार में हड़कंप मच गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतका के माता-पिता को फोन करके उन्हें मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करवाकर दोषियों को सख्त सजा दिलवाने का भरोसा दिया है।

मृतक महिला डॉक्टर पीजीटी की छात्रा थी.रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला ट्रेनी डॉक्टर की मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग में रात को ड्यूटी लगी हुई थी. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान हैं।

दुष्कर्म के बाद हत्या का अनुमान

प्राथमिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या का अनुमान है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है। घटना के सामने आते ही अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद करके विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं व्यापक रूप से प्रभावित हुई।

रात 2 बजे जूनियर्स के साथ किया डिनर

अस्पताल के एक डॉक्टर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, 'उन्होंने (मृतक महिला डॉक्टर ने) लगभग 2 बजे अपने जूनियर्स के साथ डिनर भी किया और फिर सेमिनार रूम में चली गईं क्योंकि वहां आराम करने के लिए अलग से ऑन-कॉल रूम नहीं है. सुबह हमें उनका शव वहां मिला.'

NSIT
Nsmch

वहीं इस संदिग्ध मौत को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'महिला डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में साथी छात्रों द्वारा पाया गया था. हम डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों से बात कर रहे हैं जो कल रात उसके साथ ड्यूटी पर थे. मामले की जांच की जा रही है.'

शहर के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने अन्य अफसरों के साथ अस्पताल का दौरा किया और मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि डॉक्टर की मौत की जांच के लिए अधिकारियों द्वारा तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया था. 

मामले को दबाने की हुई कोशिश

एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स के एक वरिष्ठ सदस्य डॉ. मानस गुमटा ने आरोप लगाया कि मामले को 'दबाने' की कोशिश की गई. उन्होंने कहा, बंगाल में ऐसा कभी नहीं हुआ, सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अब तथ्य को दबाने और इसे आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की जा रही है