LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

अररिया में पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या, घात लगाये आधा दर्जन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, भोज खाकर लौट रहा था घर

अररिया में पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के आरोपी की गोली मारक

ARARIA : अररिया के रानीगंज में पिछले साल हुए जर्नलिस्ट विमल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी भवेश यादव की बीती रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रानीगंज के बेलसरा में बदमाशों ने भवेश यादव पर अलग अलग हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की। जबकि फायरिंग में उनका सहयोगी बाइक चालक रजनीश बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके पीठ पर गोली लगी है। जिसे नाजुक हालत में इलाज के लिए पटना ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक भवेश यादव शादी समारोह में भोज खाकर रात में ग्यारह बजे अपने एक सहयोगी रजनीश के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में बदमाशों ने बेलसरा के वार्ड संख्या 7 में सड़क को जाम कर उसका घेराव करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। भवेश यादव को सर, कमर और सीने में चार गोली लगने की बात कही जा रही है। 

Diarch GO

पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में हाल में ही वह जमानत पर जेल से बाहर निकला था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वही  अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि आपसी गैंगवार में घटना को अंजाम दिया गया है। 

मृतक के ऊपर कई मामले दर्ज है। जिसमें 1 वर्ष पूर्व  पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है जो जेल में बंद था और अभी कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा हुआ है। एसपी ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है जो भी आरोपी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट