LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

20 यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 14 की मौत, कई घायल,PM ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

20 यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गि

रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैतोली गांव के समीप शनिवार को एक टैंपो-ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिर जाने से उसमें सवार 14 पर्यटकों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गए. गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक के एस नगन्याल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक चोपता घूमने जा रहे थे, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं. घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है. जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. नरेंद्र मोदी के हवाले से पीएमओ ने लिखा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है. इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग टेंपो ट्रैवलर दुर्घटना में घायल हुए लोगों से एम्स ऋषिकेश में मुलाकात की.

हादसे पर दुख जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘‘एक्स’’ पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.उन्होंने पोस्ट किया, ‘‘उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएँ इस हादसे में जान गँवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं और घायलों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.

NSIT
Nsmch