LATEST NEWS

  • Bigg Boss 20
  • Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे पर किया कमेंट, बॉडी शेमिंग को लेकर विवाद

  • 8th Pay Commission
  • 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में बढ़ सकती है बेसिक सैलरी? जानें कर्मचारी संगठनों की मांग

  •  Bank of Baroda Offer
  • Bank of Baroda Offer: दिवाली पर बैंक ऑफ बड़ौदा का खास ऑफर, होम और कार लोन पर जानें

  • कोशी स्नातक निर्वाचन: भागलपुर में शाम 6 बजे तक 51.39% हुआ कुल मतदान, पुरुष मतदाताओं ने दिखाई अधिक दिलचस्पी
  • कोशी स्नातक निर्वाचन: भागलपुर में शाम 6 बजे तक 51.39% हुआ कुल मतदान, पुरुष मतदाताओं ने दिखाई अधिक

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव तक, बिहार के 7 नेता जो MLC बनकर बने

मधुबनी में पीएम मोदी पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव, कहा हिन्दू मुसलमान करते हैं नरेन्द्र मोदी

मधुबनी में पीएम मोदी पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव, कहा हिन्दू म

MADHUBANI : मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद अली अशरफ फातिमा के समर्थन में हरलाखी प्रखंड के नंदलाल महावीर प्लस टू उच्च विद्यालय गंगौर के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने तेजस्वी यादव एवं वीआईपी  सुप्रीमो मुकेश सहनी, सांसद मनोज झा पहुंचे। जहाँ कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं। देश के विकास के लिए इनकी नौकरी और रोजगार की बात होनी चाहिए। असल मुद्दा गरीबी, पढ़ाई, रोजगार, पलायन, सिंचाई व स्वास्थ्य का है और यही मेरे लिए सर्वोपरि है। 17 महीने में बिहार में हमारी सरकार थी तो 5 लाख लोगों को रोजगार दिया गया।  

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि देश महंगाई और आर्थिक संकट से गुजर रहा है, हमारी सरकार बनी तो पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर देने का काम करेंगे। 10 साल से मोदी पीएम है आपका जिला व गांव के लिए मोदी ने क्या किया है, किसी को रोजगार नहीं मिला। वही वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि यह चुनाव बहुत खास है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की लिखी संविधान की विरासत को बचाना है। सत्ता में बैठे लोग संविधान बदलना चाहते हैं।

मधुबनी से राजकुमार झा की रिपोर्ट