LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

तकनीक बनी गले की फांस, रोबोट ने इंसान को उतारा मौत के घाट

तकनीक बनी गले की फांस, रोबोट ने इंसान को उतारा मौत के घाट

डेस्क-  बेहतरीन तकनीकी और सेफ्टी फीचर्स के लिये जानी जाने वाली जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी रोबोटिक्स  में एक ऐसी दुर्घटना हुई जिसने सबको हिला कर रख दिया. इस समय दुनिया भर की कंपनियां इंसानों से ज्‍यादा रोबोट को प्रयोग में ला रही हैं. दुनिया हाई टेक्नोलॉजी की तरफ  रुख कर रही है. रोबोट का सपना देखा जा रहा है जो इंसान की तरह सोचे और काम करे लेकिन, कई बार तकनीक ही जा के लिए घातक बन जाती है. दक्षिण कोरिया में एक व्यक्ति को रोबोट ने मौत के घाट उतार दिया.  रोबोट के हमले में इंसान का चेहरा और छाती बुरी तरह कुचल गए थे. रोबोट में तकनीकी खराबी आने से ये घटना गटी है. रोबोट ने व्यक्ति को शिमला मिर्च से भरा बॉक्स समझ लिया. घटना के वक्त शख्स रोबोट का तकनीकी परीक्षण कर रहा था, तभी यह घटना घट गई. 

 बुधवार को बताया कि दक्षिण कोरिया में एक व्यक्ति को रोबोट ने बुरी तरह कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. रोबोट व्यक्ति को सब्जियों से भरा बॉक्स समझ बैठा था. मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय रोबोटिक्स कंपनी के कर्मचारी के रूप में हुई है. यह व्यक्ति दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत में कृषि उपज के वितरण केंद्र में रोबोट के सेंसर चेक कर रहा था. जानकारी के मुताबिक रोबोट बॉक्स और इंसान में फर्क समझने में गलती कर बैठा और उसने इंसान को ही बॉक्स समझ लिया. बिना किसी ऑर्डर के उसने व्यक्ति के ऊपरी हिस्से को निचले हिस्से से अलग करने की कोशिश की। इस घटना में व्यक्ति का चेहरा और छाती बुरी तरह कुचल गए. योनहाप ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह रोबोट शिमला मिर्च से भरा बॉक्स उठा रहा था. इस दौरान उसमें खराबी आ गई और उसने सामने खड़े आदमी को ही बक्सा समझ लिया. रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित किया गया लेकिन बाद में उनकी मृत्यु हो गई.

 रोबोट का इंसान के कत्ल का यह पहला मामला नहीं है. साल 2015 में जर्मनी में कार बनाने वाली कंपनी फोक्सवैगन में एक रोबोट ने कर्मचारी को मेटल की प्लेट से दबाकर मार डाला. रोबोट में तकनीकी खराबी बताई गई थी. इसी साल मार्च में, 50 साल के एक दक्षिण कोरियाई व्यक्ति को ऑटोमोबाइल पार्ट्स कंपनी में काम करते समय रोबोट मशीन में फंसने के बाद गंभीर चोटें आईं थी.