LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

इंदौर में टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर ने की आत्महत्या, इमारत की आठवीं फ्लोर से लगाई छलांग

इंदौर में टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर ने की आत्महत्या, इमारत

DESK : इंदौर में पिछले कुछ दिनों में इमारत से कूदकर आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जहां कुछ दिनों में दो छात्राओं ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं अब टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजर ने आत्महत्या कर ली है। 8वीं मंजिल के कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवती की पहचान सुरभि जैन (37) के रूप में की गई है। सुसाइड से पहले उसने अपने पापा को फोन पर मैसेज किया। जिसमें उसने लिखा - आई एम सॉरी पापा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई।  टीआई सीबी सिंह के मुताबिक सोमवार दोपहर में सूचना मिली थी कि एक युवती ने बीसीएम हाइट्स की 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी है। जिससे उसकी मौत हो गई है।

ऑफिस से निकली थी घर से 

युवती के पिता का नाम अशोक कुमार जैन है। सुरभि उनकी इकलौती बेटी थी। पिता का कहना है कि सुरभि का मानसिक इलाज चल रहा था। वह डिप्रेशन में थी। सोमवार को वह ऑफिस के लिए घर से निकली थी। फिर घर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि वह कार से बीसीएम हाइट्स पहुंची थी। फिर लिफ्ट से छत पर गई और वहां से नीचे कूद गई।

कुछ समय पहले हुआ था तलाक

सुरभि जैन अनूप नगर एमआईजी में रहती थी। सुसाइड से पहले उसने अपने सभी जेवर पिता को सौंप दिए थे। बताया जा रहा है कि सुरभि शादीशुदा थी। कुछ समय पहले उसका पति से तलाक हो गया था।

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

मौके से पुलिस ने मृतका का फोन बरामद किया है। सुसाइड से पहले उसने अपने पिता को I am Sorry का मैसज भेजा था. पुलिस बीसीएम हाइट्स में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर जांच में जुटी है. साथ ही पुलिस ने सुरभि के परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके. युवती ने सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग बिल्डिंग से छलांग लगा लगाई थी. पिता अशोक जैन ने बताया कि सुरभि का मानसिक इलाज चल रहा था. 

NSIT
Nsmch