LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

तांत्रिक पिता ने की अपनी दो बेटियों की निर्मम हत्या, ऊपरी हवा को कारण बता किया गुमराह, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

तांत्रिक पिता ने की अपनी दो बेटियों की निर्मम हत्या, ऊपरी हव

DESK: तांत्रिक पिता ने अपनी दो बेटियों को बलि दे दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि तांत्रिक पिता ने अपनी दोनों बेटियों की बलि देने के चक्कर में निर्मम हत्या कर दी है। दरअसल, यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के काशीपुर का है। 

मिली जानकारी अनुसार काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी की खालिक कॉलोनी में तांत्रिक पिता ने अपनी दो बेटियों की निर्मम हत्या कर दी है। दो सगी बहनों के मर्डर के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों बहनों का शव घर में चारपाई पर ही मिला। छोटी बहन का शव तीन से चार दिन पुराना बताया गया है। जबकि बड़ी बहन की हत्या शुक्रवार रात किए जाने की आशंका है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पिता तंत्र-मंत्र का काम करता था।

बताया जा रहा कि, पुलिस को सूचना मिली कि अली हसन उर्फ सूरज की दो पुत्रियों फरीन (19 वर्ष) और यासीन (11 वर्ष) के शव उसके घर में चारपाई पर पड़े हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां मौजूद अली हसन की पत्नी और पुत्री से घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बरामदे में खून के निशान पाए। परिजनों से पूछे जाने पर परिजनों ने बताया कि घटना ऊपरी साय के कारण हुई है और कई तरह के कारण बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की। 

वहीं पुलिस की पड़ताल में तंत्र-मंत्र में विश्वास के कारण दोनों बहनों की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों की पिटाई की गई और गला दबाया गया है, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर एएसपी अभय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में काला जादू, तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के चलते हत्या का अंदेशा है। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

NSIT
Nsmch