LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

तालिबान शासित अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में जान का खतरा! चैपिंयस ट्रॉफी खेलने नहीं जाएगी टीम

तालिबान शासित अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में जा

DESK : दुनिया भर में खौफ का माहौल पैदा करनेवाले तालिबान का अफगानिस्तान में शासन है। जिसका मानना है कि उनकी क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में जान का खतरा है। जिसके कारण अगले साल पाकिस्तान में होनेवाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया है। बता दें सुरक्षा कारणों को लेकर भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगी। ऐसे में भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी इसी रास्ते पर चल पड़ा है। भारत के मुकाबले श्रीलंका या दुबई में कराने की संभावना है।

अफगानिस्तान के मुकाबले भी पाकिस्तान से बाहर कराने की डिमांड होने लगी है. अफगानिस्तान की बड़ी सेलेब्रिटी वजमा अय्यूबी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं है और अफगानी टीम के मुकाबले वहां से बाहर होने चाहिए।

Diarch GO

पश्तो कवि की हत्या के बाद उठने लगी मांग

वजमा अय्यूबी ने अफगानी टीम के मुकाबले पाकिस्तान से बाहर कराने के लिए इसलिए डिमांड की है क्योंकि इस्लामाबाद में दिनदहाड़े एक मशहूर पश्तो कवि गिलामन वजीर की हत्या कर दी गई. इस्लामाबाद में 7 जुलाई को वो एक सभा को संबोधित कर रहे थे और तभी उनपर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. उन्हें चाकू मारे गए और नतीजा गुरुवार को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वजमा अय्यूबी ने उसी हत्याकांड का हवाला देते हुए लिखा कि पाकिस्तान में कोई सुरक्षित नहीं है. उन्होंने आईसीसी से मांग करते हुए लिखा कि अफगानिस्तान के मैच कहीं और आयोजित होने चाहिए। बता दें कि हाल में आयोजित टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान ने अपन प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया था। न सिर्फ टीम सेमीफाइनल में पहुंची, बल्कि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को भी हराने में कामयाब हुई थी।

NSIT
Nsmch

भारत पहले ही कर चुका है इनकार

एक ओर जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ये सपने देख रहा है कि टीम इंडिया उसके मुल्क में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएगी वहीं दूसरी ओर ये साफ है कि बीसीसीआई कभी रोहित एंड कंपनी को वहां नहीं भेजेगी. रिपोर्ट्स तो ऐसी भी हैं कि कई भारतीय खिलाड़ियों ने ही पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है. वैसे ये फैसला बीसीसीआई के हाथ में भी नहीं है. पाकिस्तान जाने से पहले उसे भारत सरकार से इजाजत लेनी होगी