LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

बिहार में भाजपा नेता की संदेहास्पद मौत, पड़ोसी के घर से बरामद हुआ शव, हत्या की आशंका, एसपी ने शुरू की पड़ताल

बिहार में भाजपा नेता की संदेहास्पद मौत, पड़ोसी के घर से बरामद

पटना. भाजपा के वरिष्ठ नेता की शुक्रवार को संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ. अररिया के बीजेपी नेता राजीव कुमार उर्फ़ पप्पू झा का शव नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ले स्थित एक घर से शव बरामद हुआ है. शव की स्थिति को देखकर उनकी हत्या होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पप्पू झा का शव पड़ोसी के घर में बरामद हुआ है. वे अररिया जिले के पूर्व जिला भाजप अध्यक्ष थे. 

पप्पू झा की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई. एसपी अमित रंजन ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पप्पू झा का शव जिस घर से बरामद हुआ है वह मकान बंद था. लोगों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जाहिर की है. 

Diarch GO

पप्पू झा मूल रूप से जहानपुर गांव के निवासी थे. पप्पू झा मूल रूप से जोकीहाट थाना क्षेत्र के निवासी और बीजेपी जिला कार्यसमिति के सदस्य थे. उनके भाई रिंकू झा भाई के हत्या होने की आशंका जाहिर की. प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो प्रकाश गुप्ता के घर से पप्पू झा का शव बरामद हुआ. जब शव मिला तो बीजेपी नेता के मुंह और नाक से खून बाहर आ रहा था. 

NSIT
Nsmch

वहीं एसपी अमित रंजन ने कहा कि बीजेपी नेता राजीव कुमार उर्फ पप्पू झा की संदेहास्पद स्थिति में नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ले स्थित एक घर से शव बरामद हुआ है. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम, डीआईयू टीम और नगर थाना पुलिस पहुंच गई. अररिया पुलिस ने मामले को लेकर तत्काल जाँच शुरू कर दी है. साथ ही पप्पू झा के साथ किसी प्रकार के विवाद आदि का भी पता लगाया जा रहा है. वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की पूरी तफ्तीश करने की मांग की है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से अनुरोध किया है.