LATEST NEWS

  • पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान : बिना नंबर प्लेट की नई R15 बाइक जब्त, नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़ा संदेश
  • पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान : बिना नंबर प्लेट की नई R15 बाइक जब्त, नियमों की अनदेखी

  • जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसानों को पुलिस

  • पटना में बेखौफ चोरों का तांडव : शटर काटकर 40 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख नकद उड़ाए
  • पटना में बेखौफ चोरों का तांडव : शटर काटकर 40 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख नकद उड़ाए

  • Bihar News: भागलपुर में सड़कों की गुणवत्ता की होगी जांच, 27 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश
  • Bihar News: भागलपुर में सड़कों की गुणवत्ता की होगी जांच, 27 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश

  • अनंत सिंह की विस सदस्यता पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: बोले- 'कार्रवाई जारी है, नोटिस तैयार किया जा रहा है'
  • अनंत सिंह की विस सदस्यता पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: बोले- 'कार्रवाई जारी है, नोटिस तैयार

रामजन्मोत्सव पर किया जाएगा रामलला का सूर्य तिलक, चार मिनट तक सीधे मस्तक पर पड़ेगी सूर्य की किरणें, ट्रायल में मिली सफलता

रामजन्मोत्सव पर किया जाएगा रामलला का सूर्य तिलक, चार मिनट तक

AYODHYA : अयोध्या में इस बार रामनवमी को यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है. यहां राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम जन्मोतस्व मनाया जाएगा। जिसे भव्य बनाने की योजना है। ऐसे में रामभक्तों के लिए एक और बड़ा तोहफा देने की तैयारी है। यहां रामनवमी के अवसर पर होने वाले रामलला के सूर्य तिलक किया जाएगा। जिसका ट्रायल सफल हो गया है। 

इस बार रामनवमी पर सूरज की किरणें राम मंदिर में विराजमान भगवान श्री रामलला का अभिषेक करेंगी। किरणें 17 अप्रैल को ठीक दोपहर 12 बजे मंदिर की तीसरी मंजिल पर लगाए गए ऑटोमैकेनिकल सिस्टम के जरिए गर्भगृह तक आएंगी।

यहां किरणें दर्पण से परावर्तित होकर सीधे रामलला के मस्तक पर 4 मिनट तक 75 मिमी आकार के गोल तिलक के रूप में दिखेंगी। इस सूर्य तिलक को देश के दो वैज्ञानिक संस्थानों की मेहनत से साकार किया जा रहा है।

मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि कुछ दिन पहले सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने उपकरण गर्भगृह के ठीक ऊपर तीसरी मंजिल पर लगाए थे।

NSIT
Nsmch

रविवार को मध्याह्न आरती के बाद पहला ट्रायल हुआ तो किरणें रामलला के होठों पर पड़ीं फिर लेंस को दोबारा सेट कर सोमवार को ट्रायल हुआ तो किरणें मस्तक पर पड़ीं। इससे रामनवमी पर सूर्य तिलक का आयोजन अब तय माना जा रहा है।