LATEST NEWS

  • अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी बरी, अदालत ने कहा— बयान मानहानिकारक नहीं
  • अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी बरी, अदालत ने कहा— बयान मानहानिकारक नहीं

  • Anant Singh Gets Another Setback
  • Bihar Politics: मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्य

  • Rahul Gandhi
  • Rahul Gandhi: अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने

  • India Gold Reserves
  • India Gold Reserves: भारत ने विदेश से वापस मंगाया सोना, RBI के भंडार में घरेलू हिस्सेदारी बढ़ी; जानिए

  • Bihar to Auction
  • Bihar News: बिहार में 5 हजार जब्त वाहनों की होगी नीलामी, सरकार को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

कांस में सराही गई सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और अक्षरा सिंह की फिल्म "अग्निसाक्षी" का 2 अगस्त को देशभर में विराट प्रदर्शन

कांस में सराही गई सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और अक्षरा स

PATNA : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म "अग्निसाक्षी" का 2 अगस्त को देशभर में भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कांस फिल्म फेस्टिवल में भी सराहा गया है, जिसने इसे रिलीज से पहले ही खासा लोकप्रिय बना दिया है। "अग्निसाक्षी" विश्व प्रसिद्ध कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली पहली भोजपुरी फिल्म बनी, जहां इसे दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। इस फिल्म के निर्माता - निर्देशक- राजकुमार आर पांडेय हैं, जिन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज को पूरी तरह से तैयार है और कल 2 अगस्त देशभर में इस फिल्म भव्यता के साथ रिलीज किया जा रहा है। 

राजकुमार आर पांडेय ने कहा कि "अग्निसाक्षी" एक प्रेम कहानी है जिसमें सामाजिक मुद्दों का भी समावेश है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखने में सक्षम है और इसमें कई ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखेंगे। हम देशभर के यही दर्शकों से अपील करेंगे कि वे सिनेमाघरों में आकर इस फिल्म का आनंद लें और इसे सफल बनाएं। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। गानों की मधुर धुनें और सुंदर बोल ने संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। फिल्म को हमने बड़ी बारीकी से बनाया है, जिसमें रोमांस, ड्रामा और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण है।  

फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ खुबसूरत अभिनेत्री तनुश्री भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा, फिल्म में न्यू लॉन्चिंग-राज सिंह राजपूत, आकाश यादव, विपिन सिंह, ग्लोरी महानता, मनोज द्विवेदी, लाखन भारद्वाज पंडित, उदय श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय, के के गोस्वामी, शकीला मजीद, मंटू लाल, सुमित सिंह "श्रीनेत्रा"अजीत मंडल, ओम साव, जे नीलम तथा सुपर टैलेंटेड एक्टर संजय पांडेय कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, जो कहानी को और भी अधिक रोमांचक बनाते हैं। फिल्म "अग्निसाक्षी" के कैमरामैन देवेंद्र तिवारी, गीत-संगीत राजकुमार आर पांडेय और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और मनोज गुप्ता हैं। एक्शन प्रदीप खड़का है। आर्ट शेरा, प्रोडक्शन हेड महेश उपाध्याय, प्रोडक्शन कंट्रोलर आशीष दुबे और प्रोडक्शन मैनेजर मुकेश तिवारी हैं। सहायक निर्देशक अजय सिवान, सोनू सिंह, राजन सोनी हैं।

  "अग्निसाक्षी" की रिलीज को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।

NSIT
Nsmch