LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

इस दिन तक पूरा हो जाएगा हनुमानगढ़ी से राम मंदिर के बीच बन रहा सुग्रीव पथ कॉरिडोर, भक्तों को जाम से मिलेगी राहत

इस दिन तक पूरा हो जाएगा हनुमानगढ़ी से राम मंदिर के बीच बन रहा

DESK: अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के बाद से ही रामलला के दर्शन के लिए हर रोज लाखों भक्त वहां पहुंच रहे हैं। वहीं भक्तों की भीड़ को देखते हुए योगी सरकार द्वारा एक नया पथ बनाया गया है। जो लगभग 15 जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। अयोध्या में सुग्रीव पथ कॉरिडोर 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। सुग्रीव पथ कॉरिडोर 11.81 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हो रहा है। जो 290 मीटर लंबा है। यह हनुमानगढ़ी और राम मंदिर परिसर के बीच भक्तों के आवागमन के लिए एक आयताकार सर्किट के रूप में बनकर तैयार हैं।

अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर से रामजन्मभूमि मंदिर तक बनने वाले सुग्रीव पथ पर लगभग 11.81 करोड़ की लागत आई है, जिसमें से 5.1 करोड़ का उपयोग भूमि अधिग्रहण के लिए किया गया है। कॉरिडोर की चौड़ाई लगभग 17 मीटर है। पथ के पांच मीटर दोनों तरफ पैदल मार्ग के विकास के लिए इस्तेमाल होगा। 

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता एसबी सिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण, ध्वस्तीकरण, सीवर का कार्य, यूटिलिटी डक्ट, ड्रेन, वाटर पाइप लाइन, डीएलसी,मिट्टी डालने का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। आरसीसी सहित अन्य सभी कार्य 15 जुलाई 2024 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसके बाद राम मदिर दर्शन करने के बाद सीधे सुग्रीव पथ के रास्ते से राम पथ पर बाहर निकल जाएगी। 

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लगभग दो से ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या सामने आ रही है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने अयोध्या में सुग्रीव पथ नाम से एक नए कॉरिडोर के निर्माण पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया था, जो अब श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण रूप से बनकर तैयार होने वाला है।

NSIT
Nsmch