LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सहरसा में एके-47 के साथ कुख्यात सुभाष यादव गिरफ्तार, लाखों रुपए लेकर साधू यादव हुआ फरार

सहरसा में एके-47 के साथ कुख्यात सुभाष यादव गिरफ्तार, लाखों र

SAHARSA : बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान लगातार एके-47 राइफल मिल रहे हैं. जहां कुछ दिन पहले मुजफ्फरपुर में एके-47 को पुलिस ने जब्त किया था। वहीं अब सहरसा जिले के कुख्यात बदमाश के पास यह हथियार मिला है। 

यहां कनरिया थाना पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एके-47 बरामद किया है। साथ ही उसके पास से राइफल की कारतूसें भी मिली है। हालांकि डेढ़ लाख रुपये का इनामी अपराधी साधु यादव बाइक लेकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Diarch GO

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सुभाष यादव एवं साधु यादव भारी हथियारों के साथ बाइक से जाने वाला है. इस सूचना पर कनारिया थाना अध्यक्ष अमर ज्योति एवं चिरैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह पुलिस बलों के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की. रविवार की देर शाम कनारिया क्षेत्र में ही संभावित जगह पर घेराबंदी कर दी गई. जैसे ही साधु यादव सुभाष के साथ बाइक पर निकला, पुलिस ने उसका पीछा किया. जिसमे बड़ी सफलता हाथ लगी.

पीछा करने के दौरान पुलिस ने सुभाष यादव को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया. सुभाष के पास एक AK-47, कारतूस व पिस्टल बरामद किया गया. वहीं साधु यादव गोलीबारी करते हुए मौके से भागने में सफल रहा. सुभाष के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस कुख्यात अपराधी का कुंडली खंगाल रही है साथ ही पूछताछ भी जारी है।

NSIT
Nsmch

इस कार्रवाई में कनरिया ओपीध्यक्ष अमरज्योति और चिरैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, पुअनि शंकर चौधरी, हवलदार देवानंद कुमार सिपाही संतोष कुमार, राजीव कुमार, राहुल कुमार, मंजय कुमार, वातनारायण चौधरी, नीतीश कुमार, चंदेश्वर कुमार, संतोष कुमार, रंजन कुमार आदि शामिल रहे।