LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

सीतामढ़ी अस्पताल में कल्याण छात्रावास के छात्रों ने मचाया उपद्रव, इमरजेंसी वार्ड में जमकर की तोड़ फोड़ , कर्मियों में भय का माहौल

सीतामढ़ी अस्पताल में कल्याण छात्रावास के छात्रों ने मचाया उप

सीतामढ़ी- जिले में बदमाशों का आतंक बढ़ ही जा रहा है. सदर अस्पताल में भी अपराधी घुस कर मारपीट करने लेग हैं. 50 की संख्या में लाठी डंडे से लैस बदमाशों ने सदर अस्पताल सीतामढ़ी के इमरजेंसी वार्ड में इलाज करा रहे  के लिए भर्ती हुए जख्मी मरीजों पर उपद्रवियों द्वारा हमला कर दिया गया जिसके बाद से कर्मियों में भय का माहौल कायम है.

 वहीं इस घटना में चार भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए.इमरजेंसी में कार्यरत कर्मी और चिकित्सकों को चोटे आई है. जख्मी की पहचान वार्ड 14 दीपक स्टोर गली निवासी रविंद्र पांडेय के पुत्र सुजीत पांडेय, सूरज पांडेय, विनय पांडेय और रंजीत पांडेय के पुत्र रणवीर पांडेय के रूप में की गई है.

 इधर घटना के बाद चिकित्सक और कार्यरत जीएनएम एएनएम समेत सभी स्टाफ जान बचाने को लेकर भाग खड़े हुए. घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस को देख उपद्रवी भाग खड़े हुए. जख्मी ने बताया कि दीपक स्टोर गली में अंबेडकर छात्रावास के युवकों से विवाद हुआ था. जहां सभी ने मिल कर सुजीत की पीटाई कर दी थी. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था.

 50 की संख्या में अंबेडकर कल्याण छात्रावास के छात्रों ने भर्ती सुजीत और उसके भाइयों पर हमला कर दिया. जिसमे चारो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इधर इमरजेंसी इंचार्ज भगवान प्रजापति ने बताया की भर्ती होने आए मरीज पर हमला किया गया है. वही अस्पताल के पंखे और अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त किया गया. इस दौरान किसी भी चिकित्सक या कर्मी जख्मी नही हुए है.

NSIT
Nsmch

वहीं नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया की सीसीटीवी की जांच की जा रही है. जख्मी और सीसीटीवी के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट - अविनाश कुमार