LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों का बवाल, स्कूल में नहीं मिला लड्डू तो स्टूडेंट्स ने कर दी शिक्षक की पिटाई

स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों का बवाल, स्कूल में नहीं मिला लड्ड

BUXAR: 15 अगस्त को पूरे देशभर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में रिकॉर्ड 18वीं बार झंडोतोलन किया। वहीं प्रदेश के बक्सर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में लड्डू नहीं मिलने के कारण छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने शिक्षकों के साथ पहले बदतमीजी की। जिसके बाद स्कूल के बाहर रास्ते में उनकी जमकर पिटाई भी कर दी।

दरअसल, पूरा मामला बक्सर के चौगाई के मुरार थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार झंडोत्तोलन के बाद स्कूल में छात्र-छात्राओं को लड्डू बांटे जा रहे थे। तभी लड्डू न मिलने पर एक छात्र शिक्षकों से भिड़ गया। उसने पहले तो स्कूल परिसर में शिक्षकों से बदतमीजी की। फिर स्कूल के बाहर पकड़कर उनकी पिटाई भी कर दी।

इस घटना के बाद से शिक्षकों में भय का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्र ने शिक्षक पंकज कुमार और हनन कुमार से बदतमीजी की। फिर जब शिक्षक घर लौट रहे थे तो उसने अपने गांव के पास उनकी पिटाई कर दी। दूसरी ओर, शिक्षकों का कहना है कि आरोपी स्कूल का छात्र नहीं है, वह कोई बाहरी था। उसकी मंशा स्कूल में उत्पात मचाना था। 

मुरार थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने बताया कि ऐसी घटना की जानकारी मिली है। मगर अभी तक शिक्षक या स्कूल प्रशासन की ओर से कोई कोई आवेदन नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch