LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

अजब गजब चोरी : चोरों ने इस बार चुरा लिया बस स्टॉप... 10 लाख रुपए बना बस पड़ाव हजारों की भीड़ के बीच से चोरी

अजब गजब चोरी : चोरों ने इस बार चुरा लिया बस स्टॉप... 10 लाख

DESK. कहते हैं चोर इतने शातिर होते हैं कि लोगों को भनक भी नहीं लगती और वे चोरी का शिकार हो जाते हैं. चोरों के बारे में ऐसी प्रचलित बातें हैं कि चोर ने आंखों का काजल चुरा लिया. लेकिन इस बार चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें चोरों ने बीच सड़क पर मौजूद बस स्टॉप ही चुरा लिया. बस स्टॉप जहाँ से चोरी हुआ है वहां आम तौर पर दिन भर लोगों की आवाजाही रहती है. हजारों लोग उस बस स्टॉप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब बस स्टॉप अचानक से चोरी हो जाने से हर कोई हैरान है और इसे लेकर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई गई है. 

बस स्टॉप चोरी होने का यह मामला बेंगलुरु का है. यहां के अत्यंत भीड़भाड़ वाले कनिंघम रोड पर एक बस स्टॉप था. लेकिन अचानक से किसी ने बस स्टॉप का पूरा स्लेटर ही चुरा लिया. यानी उसके लोहे के रॉड, बेंच, लाइट और अन्य चीजें चोरी हो गए. इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है. जब आम लोगों को इसका पता चला तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई. दरअसल, बीबीएमपी ने बेंगलुरु के विभिन्न स्थानों पर बस स्टॉप को कवर करने के लिए एक निजी कंपनी को टेंडर आवंटित किया था। तदनुसार, कंपनी ने 21 अगस्त को कनिंघम रोड बस स्टॉप पर स्टेनलेस स्टील संरचना स्थापित की।

वहीं, 28 अगस्त को जब कंपनी के अधिकारियों ने बस शेल्टर का दौरा किया तो वहां कोई बस स्टॉप नहीं था। इससे आश्चर्यचकित अधिकारियों ने तुरंत बीबीएमपी अधिकारियों से यह जांचने के लिए संपर्क किया कि क्या उन्होंने इसे हटा दिया है. लेकिन अधिकारियों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लंबी पड़ताल और जांच के बाद अब हाईग्राउंड पुलिस स्टेशन में इसे लेकर एक मामला दर्ज कराया गया कि किसी ने 23 अगस्त से 28 अगस्त के बीच बस स्टॉप चोरी कर लिया. संयोग से जिस जगह बस स्टॉप था वहां न सिर्फ दिन में बल्कि रात के समय भी कई लोगों का आनाजना होता है. 

इस बीच, बस शेल्टर के गायब हो जाने पर शुक्रवार को कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा है कि बीएमटीसी (बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) कोई बस स्टॉप नहीं बना रहा है. बीबीएमपी यानी बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका इसका निर्माण करेगा और वे अटैचमेंट (बस स्टॉप शेल्टर) का लाभ उठाएंगे। बस स्टॉप चोरी होने की घटना पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे कमिश्नर से बात करेंगे.  

NSIT
Nsmch