LATEST NEWS

  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट
  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट

  • Motihari Education Dept Faces Rs 60.57 Lakh Salary Scam Probe
  • Bihar Education Department: शिक्षा विभाग में वेतन घोटाले से हड़कंप, दो कर्मचारियों पर FIR

  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी
  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी

  • Neeraj Kumar Targets Lalan Singh
  • JDU में नई सियासी हलचल ! नीरज कुमार का ललन सिंह पर तंज- हम किसी का कर्ज नहीं

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

सबसे बड़े साइबर हमले का शिकार हुआ आईपीएल, दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस टीम को हैकरों ने बनाया शिकार

सबसे बड़े साइबर हमले का शिकार हुआ आईपीएल, दिल्ली कैपिटल्स के

Cyber Attack on ipl team:  देशभर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहा हैं। साइबर ठग आम से लेकर खास तक को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठग कभी किसी स्कूल या कॉलेज के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लेते हैं तो कभी किसी बड़े नेता के अकाउंट को हैक कर लेते हैं। इसी बीच अब साइबर ठगों ने आईपीएल की टीम को अपना शिकार बनाई है। साइबर ठगों ने पहले आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स को अपना निशाना बनाई थी। ठगों ने दिल्ली कैपिटल्स का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया था वहीं अब इसके बाद एक और फ्रेंचाइज साइबर ठगी की शिकार हो गई है। 

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीक(IPL) की दो टीम बीते दिन (10 सितंबर) को साइबर ठगी की शिकार हो गई। साइबर ठगो ने पहले दिल्ली कैपिटल्स का ट्विटर अकाउंट हैक किया। जिसके कुछ देर बाद राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। दोनों टीमों के अकाउंट से ट्विटर पर संदिग्ध और भ्रामक ट्विट किए गए जिसे देख फैंस में हड़कंप मच गया। 

दिल्ली कैपिटल्स का अकाउंट हैक होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी कुछ संदिग्ध लिंक शेयर किए गए, जो "रेडियम" नामक क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म से जुड़े बताए जा रहे हैं। यह वही लिंक था जो पहले दिल्ली कैपिटल्स के अकाउंट से भी शेयर किया गया था। यह घटना दोनों फ्रैंचाइजी पर एक जैसे साइबर अटैक की ओर इशारा करती है, जिसमें फैंस को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही थी।

वहीं इस घटना से आईपीएल टीमों की साइबर सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। इन टीमों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई फॉलोअर्स हैं ऐसे में ये घटना टीमों की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हालांकि फिलहाल साइबर सुरक्षा की टीम इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

NSIT
Nsmch