LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

विशेष पूजन- हवन के साथ मनसा पुरण देवी साईं शिव कृपा मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा, जुटी भक्तों की भीड़

विशेष पूजन- हवन के साथ मनसा पुरण देवी साईं शिव कृपा मंदिर से

PATNA ::  पटना के राजा बाजार स्थित साईं मार्ग स्थित मनसा पुरण देवी साईं शिव कृपा मंदिर में विशेष पूजन और हवन के उपरांत शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा राजा बाजार से राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, होते हुए खाजपुरा शिव मंदिर के बीच निकाली गई। इस अवसर पर मनसा पुरण देवी साईं शिव कृपा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मयंक भूषण पाठक, सचिव अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष निशा देवी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार व 11 अन्य सदस्यगण मौजूद रहे, जिन्होंने साईं बाबा से देश और प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की.  ‘’

इससे पूर्व आज सुबह मनसा पुरण देवी साईं शिव कृपा मंदिर में साई बाबा का मंगल स्नान और भव्य आरती हुआ. साथ ही साई सतनारायण पूजा का भी आयोजन किया गया, जिसमें 40 से 50 की संख्या में श्रद्धालुण मौजूद रहे. 

Diarch GO

गौरतलब है कि यह पूजन – हवन और शोभा यात्रा इस मंदिर के वर्षगांठ के अवसर पर हर वर्ष निकाला जाता है. इस बार भी इस यात्रा को शिर्डी मंदिर के तर्ज पर निकाला गया, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने सबों के लिए मंगल जीवन की कामना की



NSIT
Nsmch