LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

बोधगया के कालचक्र मैदान में विशेष प्रार्थना,आएंगे बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा, तिब्बती मिनिस्ट्री में बैठक

बोधगया के कालचक्र मैदान में विशेष प्रार्थना,आएंगे बौद्ध धर्म

गया- बिहार के बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का दिसंबर महीने में आगमन होना है. संभावना है, कि 15 दिसंबर को वे बोधगया पहुंचेगें और करीब एक महीने तक बोधगया में प्रवास करेंगे. बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा कालचक्र मैदान में प्रवचन करेंगे. इस प्रवचन में विश्व भर के बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे, जिनकी संख्या 60 हजार के करीब हो सकती है.

बौद्ध धर्म गुरु के होने वाले प्रवचन में 60 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे. यह श्रद्धालु पूरे विश्व भर से आएगें. इधर, बौद्ध धर्म गुरू दलाईलामा के दिसंबर महीने में संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. गया डीएम डॉक्टर त्यागराज एसएम और एसएसपी आशीष भारती ने बोधगया का दौरा किया. वहीं बोधगया में स्थित तिब्बती मोनेस्ट्री में केयर टेकर के साथ बैठक की और कई आवश्यक निर्देश दिए गए.

तिब्बती मोनेस्ट्री में ही दलाई लामा का प्रवास होता है. ऐसे में तिब्बती मोनेस्ट्री की सुरक्षा अचूक बनाई जाती है. वहीं  बोधगया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जाता है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियां को लेकर अभी से ही काम जिला प्रशासन के द्वारा शुरू कर दिया गया है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने कहा कि दिसंबर माह में बौद्ध धर्म गुरु महापवन दलाई लामा का आगमन संभावित है. कालचक्र मैदान में दलाई लामा के द्वारा प्रवचन किया जाता है, जिसमें लगभग 50 से 60 हजार विभिन्न देश-विदेश यानी कि ऑल ओवर वर्ल्ड से बौद्ध श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसके अलावा महाबोधि मंदिर, सांस्कृतिक केंद्र बोधगया में महा संघा का कार्यक्रम निधारित है. इसमें कई राज्यों एवं देश के विशिष्ट अतिथिगण शामिल होंगे. इसके अलावा प्रवास के दौरान महाबोधि मंदिर में दर्शन करने को भी दलाई लमाए जाते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पता रहेगी

इस संबंध में जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बताया कि महा पावन दलाई लामा का बोधगया आगमन दिसंबर महीने में है. ये बोधगया में प्रवास करेंगे. वहीं, प्रवचन भी महा पावन दलाई लामा करेंगे. इसे देखते हुए तिब्बती मिनिस्ट्री में बैठक की गई. वहीं, महा पावन दलाई लामा के आगमन को लेकर सुरक्षा समेत अन्य तैयारियां पूरी की जा रही है.

NSIT
Nsmch