LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

अवैध पिस्टल और बंदूक लहराने वाले मनचलों से बिहार पुलिस की खास अपील... कीजिये यह काम बढ़ाइए बिहार का मान

अवैध पिस्टल और बंदूक लहराने वाले मनचलों से बिहार पुलिस की खा

पटना. बिहार के कई जगहों से अक्सर इसी खबरें आती हैं या वीडियो वायरल होता है जिसमें अवैध या नकली पिस्टल और बंदूक लहराने वाले लोगों की परेशानी बढ़ाते हैं. ऐसा करने वाले लोगों के लिए अब बिहार पुलिस ने एक खास अपील की है. अवैध और नकली हथियार हथियार लहराने वालों से यह खास अपील शुक्रवार को बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने की. उन्होंने पटना सहित राज्य के अलग अलग जगहों पर आए दिन इस तरह हथियार लहराने वालों को एक नसीहत दी है जिसके उनकी जिंदगी भी संवर जाएगी और बिहार सहित देश का नाम भी गौरवांवित होगा. 

जितेंद्र सिंह गंगवार ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाडियों का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में कई खिलाड़ियों ने निशानेबाजी में पदक जीता. इससे उन्होंने देश का नाम रोशन किया. ऐसे में बिहार के युवाओं से उनकी अपील है कि वे अपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगाए. अपनी ऊर्जा की दिशा को थोडा सा बदल दें. ऐसे लोग जो हथियार लहराते हैं, वे अगर बेहतर दिशा में जाकर पुलिस और सैन्य बलों में भर्ती होने का प्रयास करें तो यह उनके लिए सबसे बेहतर होगा. वे पुलिस और सैन्य सेवा में योगदान दे सकेंगे. साथ ही खेल के क्षेत्र में अपनी इस प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे तो उनके लिए हितकर होगा. साथ ही यह देश के लिए भी पदक हासिल करने का काम करेगा.

Diarch GO

दरअसल, एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार से जदयू विधायक गोपाल मंडल के अस्पताल में हथियार लहराते प्रवेश करने को लेकर सवाल किया गया था. इसी पर गंगवार ने कहा कि अगर यह सोशल मीडिया पर वायरल है तो इस वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है. पुलिस एडीजी ने कहा कि अभी तक मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. इसी दौरान उन्होंने बिहार के युवाओं से खास अपील की. 

इसी क्रम में उन्होंने कहा, मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं, खासकर कम उम्र के लोगों से जो हथियार के साथ रील बनाकर वायरल करते हैं. उनसे देश के निशानेबाजों का उदाहरण देकर उन्होंने कहा ऊर्जा का सही जगह उपयोग होना चाहिए. पुलिस और सैन्य सेवा में जाएं. लेकिन अगर कोई हथियार उठाते हुए पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.

NSIT
Nsmch