LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

नालंदा में पीएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सस्पेंड, पैसे लेकर अपराधी को छोड़ने की है चर्चा

नालंदा में पीएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सस्

NALANDA : एक तरफ पुलिस की छवि को साफ रखने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार वर्दी को बदनाम करने की कोशिश  की जा रही है। बिहार के नालंदा जिले में ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है। यहां एसपी ने एक ही थाने के चार पुलिसकमियों को संस्पेंड कर दिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने दो आरोपियों को पैसे लेकर भागने में मदद की है, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है। नालंदा एसपी ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है। 

एसपी द्वारा यह कार्रवाई चंडी थाना के पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई है। जिन्हें निलंबित किया गया है। पीएसआई अजीत कुमार गुप्ता, अमित कुमार, हवलदार शशिकांत सिंह व पुलिस जवान सोनू कुमार शामिल हैं। 

बताया जाता है कि 15 फरवरी की देर शाम परवलपुर थाना के शंकर डीह निवासी अमित कुमार व अनीश कुमार हरनौत की ओर से आ रहा था. तभी नरसंडा के पास खड़ी गश्ती वाहन में मौजूद पुलिस पदाधिकारी, पीएसआई अजीत कुमार गुप्ता, अमित कुमार, हवलदार शशिकांत सिंह व पुलिस जवान सोनू कुमार ने उक्त बाइक को रोकवना चाहा, लेकिन बाइक पुलिस को देख बाइक को स्पीड कर भागने लगे पुलिस खदेड़कर जैतीपुर फोरलेन के पास बाइक को पकड़ लिया.

पैसे के लेनदेन का मामला: बताया जाता है कि बाइक पर बैठे दोनों युवक को पहले पुलिसवालों ने पिटाई की. उसके दोनों को मेडिकल जांच कराने के लिए रेफरल अस्पताल ले गया. मेडिकल जांच के बाद दोनों को गश्ती वाहन पर घुमाने के बाद छोड़ दिया।

NSIT
Nsmch

95 हजार रुपए कराए ट्रांसफर

चर्चा यह भी है कि दोनों शख्स से 95 हजार रुपया किसी के खाते में ट्रांसफर कराने के बाद बिना थाने लाए ही छोड़ दिया. हालांकि इस संबंध में एसपी कुछ भी बताने से परहेज किया और कहा कि इंटर्नल कुछ विभागीय गलती हुई थी इस वजह से बर्खास्त किया हूं।

एसपी अशोक मिश्रा द्वारा इस कड़ी कार्रवाई के बाद सभी पुलिसकर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी इमानदारी से ड्यूटी करे वरना कानून सभी के लिए बराबर है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही व ड्यूटी में कोताही बरतने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

REPORT - PRANAY RAJ