LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सोनिया गांधी, खड़गे, अधीर...राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाएंगे? अब कांग्रेस ने दिया ये जवाब

सोनिया गांधी, खड़गे, अधीर...राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समा

DELHI- अयोध्या में नए राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलने पर कांग्रेस ने ट्रस्ट का आभार जताया है. एक दिन पहले ही सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को ट्रस्ट की तरफ से न्यौता मिला है. अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. देश के तमाम राजनेताओं को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विपक्ष के भी तमाम नेताओं को कार्ड भेजे जा चुके हैं. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए बुलावा भेजा है. 

अब सवाल ये उठता है कि आखिर मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे या नहीं? फिलहाल कांग्रेस ने अपना रुख नहीं बताया कि पार्टी के शीर्ष नेता इसमें शामिल होंगे या नहीं.कांग्रेस ने अब तक यह साफ नहीं किया कि पार्टी के शीर्ष नेता 22 जनवरी को अयोध्या कार्यक्रम में जाएंगे या नहीं? लेकिन पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नित्रमंण मिलने की पुष्टि की और श्री राम जन्म तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आभार जताया है. वेणुगोपाल ने कहा, "आपको पार्टी के रुख के बारे में पता चल जाएगा। हमारे नेता शामिल होंगे या नहीं, ये आपको 22 जनवरी को पता चल जाएगा." 

बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा. इस दिन अयोध्या में भारी संख्या में राम भक्त और वीवीआईपी जुटेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा की पूजा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया है. ट्रस्ट से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता भेजा जा रहा है. आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को भी अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिलने की संभावना है.