LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

कहीं गर्मी से मिली राहत तो कहीं बारिश बनी आफत, बिहार में आज फिर बरसेंगे बादल, जगह-जगह जलभराव, आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत

कहीं गर्मी से मिली राहत तो कहीं बारिश बनी आफत, बिहार में आज

पटना: बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. गुरुवार को प्रदेश के लगभग जिलों में बारिश हुई. सूबे के कई जिलों में बारिश आपत बन गई है. शनिवार को  कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

शनिवार को पटना सहित कई जिलों में दिन भर तेज बारिश होती रही. आकाशीय बिजली से जहानाबाद, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में 11 लोगों की मौत हुई है. आज भी बिहार का मौसम ऐसा ही है. पटना स्थित आईएमडी के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि आज बिहार में मेघगर्जन, बिजली चमकने और पूरे बिहार में तेज बारिश की संभावना है.

मौजूदा मौसम विश्लेषण के अनुसार टर्फ रेखा और चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मॉनसून को भरपूर मदद मिल रही है. इस वजह से पूरे बिहार में लगातार बारिश हो रही है. आज बिहार के अधिकांश जगहों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है. लेकिन, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा में भारी वर्षा और किशनगंज में अति भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है.

भोजपुर, बक्सर, भभुआ, अरवल, रोहतास और औरंगाबाद को छोड़कर पूरे बिहार में ठनका गिरने, बिजली चमकने और बादल गरजने की प्रबल संभावना है. इसीलिए किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

NSIT
Nsmch

शनिवार को पटना, नालंदा, जहानाबाद, बेतिया, बेगूसराय, अररिया और मुजफ्फरपुर में तेज बारिश हुई. इस वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है. जहानाबाद में लगातार बारिश से NH-83 झील में तब्दील हो चुका है. लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. बक्सर में तेज बारिश से स्टेट हाई-वे धंस गया है. जबकि आकाशीय बिजली से जहानाबाद, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में 11 लोगों की मौत हुई है.