LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

तो मानदेय पर आंगनबाड़ी सेविका नहीं, छात्रों को पढ़ा रहा बच्चा है हकदार! बिहार में नहीं खत्म हो रही आराम फरमाने की आदत

तो मानदेय पर आंगनबाड़ी सेविका नहीं, छात्रों को पढ़ा रहा बच्च

HAJIPUR : एक तरफ जहां शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक शिक्षा विभाग में सुधार को लेकर लगातार स्कूलों का निरीक्षण करते नजर आते हैं लेकिन आए दिन ऐसी तस्वीर सामने आती है, जब स्कूलों और आंगनबाड़ी के कर्मी आराम फरमाते या गप्पे लड़ाते  हुए नजर आते हैं। 

मामला वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के लक्ष्मी नारायणपुर वार्ड 13 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 158  का हैं जहां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में दिख रहा है की सेविका जयलासी देवी एवं सहायिका बैठकर गप्पेंं लड़ा रही हैं तो एक छोटा बच्चा सारे बच्चों को पढ़ रहा है और एक बच्चे को छड़ी से पीटते नजर आ रहा है। लेकिन वहां बैठी सेविका गप्पे लगाने में मशगूल है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।

Diarch GO

 लेकिन सरकार जो योजनाएं चल रही है छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाया जा रहा है जहां बच्चे पढ़ने आए उसके उन बच्चों को चॉकलेट सत्तु भिन्न-भिन्न प्रकार के समान दिया जाता है ताकि बच्चे आंगनवाड़ी में पढ़ें। लेकिन सेविका  के कहने पर जो बच्चा उन छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ा रहा है। वह जब छोटे-छोटे बच्चों को छड़ी से पीट रहा है तब सेविका द्वारा उसे रोका भी नहीं जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि आए दिन मानदेय बढ़ाने की मांग करनेवाली सेविकाएं किस आधार पर मानी जाएगी।  बताते चले कि आंगनबाड़ी केंद्र में 2 से 5 साल के बच्चे पढ़ने आते हैं

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में लालगंज सीडीपीओ अलका कुमारी ने बताई कि मामला संज्ञान में नहीं आया है, ऐसा कुछ है तो मामले की जांच कर ली जाएगी।

NSIT
Nsmch