LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

कुवैत में एक लाख रुपए में बिक रही है भारत में 60 रुपए में बिकनेवाली हवाई चप्पल, लोगों के लिए बना लेटेस्ट फैशन

कुवैत में एक लाख रुपए में बिक रही है भारत में 60 रुपए में बि

PATNA : भारत में सामान्य वर्ग के हर घर में हवाई चप्पल का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी बाजार में कीमत 60 से 200 रुपए तक होती है। साधारण दिखनेवाले इन हवाई चप्पलों की कीमत अगर एक लाख बताएं तो यह किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा। लेकिन यह सच है। कुवैत में कुछ भारतीयों को बिलकुल ऐसी ही दिखने वाली चप्पल शोरूम में बिकती दिखी। जब उन्होंने उसकी कीमत देखी तो वह और हैरान रह गए। क्योंकि उसकी कीमत 4500 रियाल( लगभग एक लाख रुपए) थी

दरअसल, कुवैत का एक स्टोर 4500 रियाल में ये चप्पल बेच रहा है, जो भारतीय रुपये के हिसाब से एक लाख रुपये से भी अधिक है. इसे ‘ट्रेंडी सैंडल’ नाम दिया गया है. स्टोर के अंदर का एक कर्मचारी इसकी खासियत और कीमत बताता नजर आता है. हैरान लोगों ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया जिसमें इसे अच्छी तरह दिखाया गया. ये सचमुच पूरी तरह हवाई चप्पल ही थी. वीडियो के कैप्शन में लिखा था-ये है लेटेस्ट फैशन 'Zanouba' जिसकी कीमत 4500 रियाल (1 लाख रुपये) है।

Diarch GO

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर kuwaitinside नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 मिलियन यानी 40 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 19 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है और लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं

इस चप्पल की कीमत ने भारतीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिनमें से कई लोग इसकी ऊंची कीमत की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'अब ये लोग अमीरों को कुछ भी बेचने की कोशिश कर रहे हैं. एक अन्य ने मजे में लिखा, 'तो हमने अपने पूरे जीवन में बाथरूम जाने के लिए एक लाख रुपये की चप्पल पहनी?'. एक यूजर ने लिखा-'ये तो हमारी फैमली बाथरूम स्लीपर'. वहीं एक यूजर ने लिखा इस चप्पल का इस्तेमाल मां मुझे पिटने के लिए करती है।

NSIT
Nsmch