LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनें करती हैं कामना, जानें क्या है भाई-दूज का सही मुहूर्त

भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनें करती हैं कामना, जानें क्या

PATNA : कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाते हैं. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर भाग्योदय का तिलक करती हैं और उनके लिए मंगलकामनाएं करती हैं. बहनें भाई की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन बहनें अपनी भाई की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य के लिए भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी आरती करती हैं। वहीं, भाई अपने बहनों का आशीर्वाद लेते हैं और उन्हें कुछ उपहार देते हैं। भाई दूज के यमराज और यमुना माता की पूजा की जाती है।

इस साल भाई दूज की तिथि को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। कोई 14 नवंबर तो कोई 15 नवंबर को भाई दूज बता रहा है। ऐसे में भाई दूज का सही मुहूर्त क्या है, यह जान लें।

पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी और 15 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। इस साल 14 और 15 नवंबर दोनों ही दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। भाई दूज का पर्व दिन की बेला में मनाया जाता है। इसलिए बहनें 14 नवंबर को दोपहर के बाद से भाईयों को तिलक लगा सकती हैं या उदया तिथि के अनुसार, 15 नवंबर को 1 बजकर 47 मिनट तक भाई दूज का पर्व मना सकते हैं।

भाई को तिलक लगाने का शुभ समय: पंचांग के अनुसार, 14 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक भाई को टीका लगाने का शुभ समय है।

NSIT
Nsmch