LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

मेरे साथ भसुर रात में संबंध बनाना चाहता है सर, घटना से डरी महिला रात बीतते ही पहुंची थाने..कुछ कीजिए..

मेरे साथ भसुर रात में संबंध बनाना चाहता है सर, घटना से डरी म

अररिया: वह रात को गहरी नींद में सोई हुई थी. तभी उसे लगा कि उसके कमरे में कोई है. देखा तो पता चला कि जेठ हैं . महिला के अनुसार उसके पति पंजाब में काम करते हैं, और उसके जेठ उस पर गंदी नजर रखते हैं. जेठ के हरकतों से अपने का बचाव करना उसके लिए काफी मुश्किल हो गया है. वह बताती है कि वह जेठ  उसे तरह-तरह से परेशान करते हैं. एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का आरोप लगाते हुए छेड़खानी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि जेठ ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया.थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता गलत निगाह के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप जेठ पर  लगाया महिला ने बताया कि उनके भसुर उनके साथ छेड़खानी भी करते रहते हैं, जिसका कई बार विरोध भी किया.  इतना ही नहीं, जब उनके ससुर ऐसा करने से मना करते हैं तो भसुर ससुर के साथ भी मारपीट करते हैं.  उन्होंने ग्रामीण स्तर पर मुखिया और सरपंच के द्वारा कई बार पंचायती भी की गई, बावजूद इसके शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है.

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें इस रिश्ते को कलंकित करने का प्रयास बड़े भाई ने किया. छोटे भाई के पंजाब में काम करने के कारण उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ रह रही है. भसुर की गलत निगाह छोटे भाई की पत्नी पर है.  मामले को लेकर दो बच्चों की मां ने अपने भसुर  के खिलाफ नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दी है.

गलत संबंध बनाना चाहता है भसुर

आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उनके पति पंजाब में काम करते हैं. वह घर में दो बच्चों के साथ रहती है.  पति के बड़े भाई ( भसुर ) मुझ पर गलत निगाह रखने और गलत संबंध स्थापित करने के लिए मारपीट और गाली गलौज करते हैं. फारबिसगंज थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि शनिवार की रात नौ बजे के करीब जब वह खाना खाकर बच्चों के साथ सोने के लिए जा रही थी तो उसका भैसुर धीरेंद्र मंडल गाली गलौज करते हुए घर में घुस गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता ने हमेशा उनके साथ गली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं, पुलिस का कहना है कि आवेदन मिला है.  पीड़िता के आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है. फिर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

NSIT
Nsmch