LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बिहार में कनकनी के साथ बढ़ी सिहरन, 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा, अब तड़पाएगी सर्दी

बिहार में कनकनी के साथ बढ़ी सिहरन, 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ

पटनाः बिहार में शुक्रवार को अचानक कनकनी बढ़ गई. तापमान में गिरावट का दौर जारी है. वहीं कई इलाकों में लोगों को सुबह-सुबह घनी धुंध भी दिखी। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर जिलों के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. शुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस बांका का और सबसे अधिक तापमान वैशाली 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अगले पांच-छह दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. ठंड और ज्यादा बढ़ेगी.

शनिवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है. उत्तर बिहार में तेज पछुआ हवा के कारण कनकनी भरी ठंड लोगों को महसूस हो रही है. ठंड से बचने के लिए अब हर कोई गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं.

25 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने और इसके प्रभाव से 26 नवंबर को एक निम्न दबाव का क्षेत्र इसी इलाके में बनने की संभावना है. जिसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 27 नवंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने और डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है. बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भागों के जिलों के न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी भागों के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. जिससे ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना है. बिहार में अगले 5-6 दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूमतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हवा में आर्द्रता लगभग 23% रहेगी, जो 3 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालाकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल अलनीनो के कारण बिहार में पछुआ हवा जल्द ही रुख बदल कर पुरवैया हो सकती है. अलनीनो के इस प्रभाव के चलते इस साल बिहार में कड़कड़ाती ठंड के आसार कम ही हैं.   

NSIT
Nsmch