LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में नौ को किया ढेर, कई नक्सली घायल

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता,

DESK : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहां सुरक्षाबलों ने एक साथ नौ नक्सलियों को ढेर कर दिया है। साथ ही कई नक्सली इस मुठभेड़ में घायल बताए जा रहे हैं। नक्सलियों के शव के साथ इंसास, एलएमजी, एके 47 जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। 

जानकारी के अनुसार, जानकारी के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त बल नक्सल उन्मूलन अभियान पर रवाना हुई थी और मंगलवार सुबह सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान कोरचोली-लेंड्रा के जंगलों में पहुंचे। इसी दौरान गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए। 

कल भी हुई थी मुठभेड़

बता दें कि सोमवार को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में भी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार भी बरामद किया था।

बस्तर में 19 अप्रैल को होगा मतदान

उल्लेखनीय है कि बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव से पहले जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षाबलों द्वारा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch