LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

20 ओवर में बना दिए 300 से ज्यादा रन, एक ही मैच में टूट गए युवराज सिंह के अर्द्धशतक और रोहित शर्मा के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

20 ओवर में बना दिए 300 से ज्यादा रन, एक ही मैच में टूट गए यु

DESK : सिर्फ नौ गेंद में 50 रन। विश्वास नहीं होता न, लेकिन यह सच है। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी का नया रिकॉर्ड बन गया है और यह रिकॉर्ड कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं बल्कि नेपाल के दीपेंद्र सिंह ने बनाए हैं। इसके साथ ही दीपेंद्र सिंह ने 2007 टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह द्वारा बनाए गए सबसे तेज अर्द्धशतक का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। युवराज ने 12 गेंदों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

एशियन गेम्स में बना रिकार्ड

दरअसल, दीपेंद्र सिंह ने यह विश्व रिकॉर्ड एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ खेलते हुए बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में कुल 10 गेंदों खेलीं और 8 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। युवराज ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जमाई थी। युवराज ने उसी मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगतार 6 छक्के भी जड़े थे।

Diarch GO

सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी टूट गया

इस मैच में न सिर्फ तेज हाफ सेंचुरी की रिकॉर्ड भी टूट गया। मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुशल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंद पर ही शतक जड़ दिय। ये टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से डेविड मिलर और रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज था। दोनों ही बल्लेबाजों ने 35 गेंदों पर T20I में शतक लगाने का कारनामा किया था।

NSIT
Nsmch

बनाए 3 सौ से ज्यादा रन

इतना ही टी-20 की एक पारी में 300 से ज्यादा रन भी नेपाल ने बना डाले। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 314 बनाए। यह पहली बार है कि किसी टीम ने टी-20 में 300 से ज्यादा रन बनाए। पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था। अफगान टीम ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। वहीं एक इनिंग में सबसे ज्यादा 26 छक्के लगाने का भी नया रिकार्ड बन गया। इस मैच में मंगोलिया की टीम सिर्फ 41 रन बनाकर आउट हो गई।

चीन के हुआंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स मेंस में 18 टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं। टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। एक जून 2023 तक ICC रैंकिंग में एशिया की टॉप-4 नंबर पर रहीं टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिलेगी। इसी डेडलाइन के हिसाब से बाकी टीमों की रैंकिंग और मैच भी तय होंगे।