LATEST NEWS

  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार के समर्थकों ने जीत का दावा करते हुए बांटी मिठाइयां
  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार

  • गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
  • गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध

  • किसी ने छोड़ी हरियाणा की नौकरी तो कोई डिग्री लेकर था बेरोजगार, अब खेतों में स्ट्रॉबेरी उगाकर लाखों कमा रहे बिहार के युवा
  • किसी ने छोड़ी हरियाणा की नौकरी तो कोई डिग्री लेकर था बेरोजगार, अब खेतों में स्ट्रॉबेरी उगाकर लाखों

  • मुजफ्फरपुर के फर्जी वोटिंग के आरोप पर राजद नेताओं का हंगामा, महिला मतदाता की शिकायत के बाद कराया गया 'टेंडर वोट'
  • मुजफ्फरपुर के फर्जी वोटिंग के आरोप पर राजद नेताओं का हंगामा, महिला मतदाता की शिकायत के बाद कराया

  • राजद प्रत्याशी के घर एसटीएफ के पहुंचने पर भड़के तेजस्वी यादव : कहा-हार के डर से बौखला गया है सत्ता पक्ष, इस बार कोई दाल गलने वाली नहीं है
  • राजद प्रत्याशी के घर एसटीएफ के पहुंचने पर भड़के तेजस्वी यादव : कहा-हार के डर से बौखला गया

सावन में पड़ रही है जेठ जैसी गर्मी, उमस से बेहाल बिहार के लोगों की मिलेगी राहत, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

सावन में पड़ रही है जेठ जैसी गर्मी, उमस से बेहाल बिहार के लो

पटना: सावन महीने में भी बिहार में बादल केवल उमड़ घुमड़ कर चले जा रहे हैं. पटना में तेज धूप लोगों को झुलसा रही है. शनिवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं. सुबह झमाझम बारिश  से कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली . आसमान में बादल छाए रहे. लेकिन नौ बजते बजते तेज छूप ने लोगों को बेहाल करना शुरु कर दिया.  इसी बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 29 जुलाई को पूर्वी चंपारण और 30 जुलाई को गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण में बादल बरसेंगे तो 30 जुलाई को सारण, सिवान, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में बारिश हो सकती है. 

तो  वहीं 31 जुलाई  को सिवान, सारण, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ, अरवल और औरंगाबाद में झमाझम बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को  भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, पटना भोजपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, भागलपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर में झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से निकलने वाला एक टर्फ लाइन उत्तर बिहार होकर आने की संभावना है. अगर यह एक्टिव होता है तो बिहार के लिए राहत की खबर होगी और झमाझम बारिश की संभावना बढ़ेगी.

NSIT
Nsmch