LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

कई बार हुआ तबादला, फिर भी दो दशक के सदर अस्पताल में जमा है यह क्लर्क, बड़े अधिकारी भी नहीं हटा पाए

कई बार हुआ तबादला, फिर भी दो दशक के सदर अस्पताल में जमा है य

खबर सासाराम से है। सासाराम सदर अस्पताल का एक क्लर्क रामजी कुमार पिछले कई वर्षों से सासाराम के सदर अस्पताल में पदस्थापित हैं। जिले के कई प्रखंड में तबादला तथा डिप्टेशन हो जाने के बाद भी पुनः सासाराम के सदर अस्पताल में आ जाते हैं। लगभग 2003 से ही सासाराम के सदर अस्पताल में क्लर्क के पद पर तैनात है। जिले के अकोढीगोला प्रखंड में डेपुटेशन हुआ था वहां से फिर सदर अस्पताल में ही आ गए। फिर सदर अस्पताल से शिवसागर प्रखंड में कलर के उसके पद पर ट्रांसफर हुआ पूरा सासाराम सदर अस्पताल में ही आ गए। 

सीएस ने किया किनारा

सदर अस्पताल में प्रतिस्थापित क्लर्क रामजी कुमार पर कई बार कंप्लेंट भी किया गया है। 3 वर्ष से अधिक एक कर्मी एक विभाग में कैसे कम कर रहा है। इस मामले पर रोहतास जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने बताया कि अभी मेरा ध्यान नहीं है सदर अस्पताल में डॉक्टर अच्छे से कम करें इस पर ध्यान है। तथा सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने बताया कि इस बारे में छानबीन किया जाएगा अगर गलत होगा तो कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि पिछले साल जून में रोहतास जिले के तत्कालिक डीएम ने आदेश पर सिविल सर्जन ने 11 लिपिकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का आदेश दिया था। साथ ही उन्हें जहां उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी, वहीं जाने का आदेश दिया था। इस लिस्ट में सदर अस्पताल के रामजी कुमार का भी नाम था। लेकिन डीएम और सिविल सर्जन का यह आदेश ठंडे बस्ते में चला गया।   

REPORT - RANJAN KUMAR