LATEST NEWS

  • नक्सलमुक्त बिहार की उपलब्धि राष्ट्रीय मंच पर होगी प्रदर्शित,  केवड़िया के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे बिहार के 1100  प्रतिभागी
  • नक्सलमुक्त बिहार की उपलब्धि राष्ट्रीय मंच पर होगी प्रदर्शित, केवड़िया के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल

  • Bihar News : बिहार में शिक्षा विभाग का अनोखा कारनामा, शिक्षिका को 17.49 लाख का किया गया एरियर भुगतान, मचा हड़कंप
  • Bihar News : बिहार में शिक्षा विभाग का अनोखा कारनामा, शिक्षिका को 17.49 लाख का किया गया एरियर

  • Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
  • Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे

  • बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट
  • बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट

  • Bihar News : रोहतास के ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 3 करोड़ के गहने, 14 महीने में दूसरी बार हुई वारदात
  • Bihar News : रोहतास के ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 3 करोड़ के गहने, 14 महीने

Sarkari Naukri: हरियाणा में 5600 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, जानिए कैसे पाएं 69,100 रुपए तक की सैलरी

Sarkari Naukri: हरियाणा में 5600 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 5600 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह मौका पुरुष और महिला दोनों के लिए है, जो पुलिस विभाग में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं।


भर्ती की श्रेणियां

इस भर्ती प्रक्रिया में तीन कैटेगरी के तहत भर्तियां की जाएंगी:

  • कैटेगरी 1: मेल कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के 4000 पद।
  • कैटेगरी 2: फीमेल कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के 600 पद।
  • कैटेगरी 3: मेल कॉन्स्टेबल, इंडिया रिजर्व बटालियन के 1000 पद।

योग्यता और शारीरिक क्षमता

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही 10वीं में हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए।
  • सीईटी (CET): केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट पास किया है।
  • शारीरिक योग्यता: पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।


आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

  • आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों को पहले पीईटी और पीएसटी टेस्ट के लिए मेरिट के आधार पर बुलाया जाएगा। उसके बाद नॉलेज टेस्ट होगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

  • सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 21,900 से 69,100 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा।
  • आवेदन प्रक्रिया:
    1. एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
    2. आवश्यक जानकारी भरें और सभी दस्तावेज़ अपलोड करें।
    3. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।