LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

शिल्पी राज की सुन्दरता पर फिदा हुए समर सिंह, नए भोजपुरी गाने में 'पारो' के पल्‍लू में खो गए हैं फैंस, गाने ने मचाई धूम

शिल्पी राज की सुन्दरता पर फिदा हुए समर सिंह, नए भोजपुरी गाने

डेस्क- भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से धूम मचाने वाला गाना "पारो" रिलीज हो गया है। इस गाने को प्रसिद्ध भोजपुरी गायक समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ दी है। गाना जेएमएफ भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया है। गाने में खुशी राज ने समर सिंह के साथ मिलकर अपनी मादक अदाओं से खूब आकर्षण पैदा किया है। 

Diarch GO

समर सिंह ने इस गाने "पारो" को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस गाने पर काम करके बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा, "यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह गाना उतना ही पसंद आएगा जितना हमें इसे बनाने में मजा आया। शिल्पी राज के साथ काम करना हमेशा से एक बेहतरीन अनुभव रहा है, और इस गाने में हमारी केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। "पारो" गाने में दर्शकों को एक नई धुन और ताजगी मिलेगी, जो उन्हें बहुत पसंद आएगी। उन्होंने गाने की पूरी टीम को इस प्रोजेक्ट में किए गए शानदार काम के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।इस गाने के बोल गौतम राय (कला राय) ने लिखे हैं, जबकि संगीत का निर्देशन रौशन सिंह ने किया है। गाने का वीडियो विशेष तौर पर ख़ुशी राज को फीचर करता है। वीडियो का निर्देशन और छायांकन वेंकट महेश ने किया है, जबकि क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका नितेश सिंह ने निभाई है। 

NSIT
Nsmch

गाने की शूटिंग के दौरान डीओपी के सहायक के रूप में रियाज़ अली ने काम किया और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी विकी फ्रांसिस ने निभाई। संपादन का कार्य प्रतीक जी ने किया है, जबकि डीआई का काम रोहित सिंह ने संभाला। मेकअप की जिम्मेदारी ज्योति दास ने निभाई और लाइन प्रोड्यूसर मुकेश यादव थे। अजय शर्मा ने कला निर्देशन किया और प्रकाश व्यवस्था की देखरेख किशन दादा ने की। इस गाने को दीपक टीम ने प्रोड्यूस किया है, जबकि डिजी डीएनबी द्वारा इसका निर्माण किया गया। डिजी का काम योगेश कुमार ने संभाला है। गाने को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है, और यह गाना जल्द ही भोजपुरी म्यूजिक चार्ट्स पर अपना स्थान बना सकता है।

"पारो" गाने की मधुर धुन और आकर्षक वीडियो ने इसे जल्द ही वायरल कर दिया है, और इसे बड़े पैमाने पर पसंद किया जा रहा है। दर्शकों के बीच समर सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी हमेशा से हिट रही है, और "पारो" गाने ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है।