LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

जमुई में छह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक, डीएम की बड़ी कार्रवाई

जमुई में छह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन पर अगले आदेश

JAMUI : जमुई जिले के छह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन पर डीएम ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। दरअसल मामला ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन से  जुड़ा है। जिलाधिकारी राकेश कुमार लंबित ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन की संख्या देखकर हैरान हो गए। 

 बता दें जिले के चकाई प्रखंड में 2564 आवेदन, अलीगंज प्रखंड में 1569 आवेदन, झाझा प्रखंड में 2053 आवेदन, खैरा प्रखंड  में 858 आवेदन, सिकंदरा प्रखंड में 1408 आवेदन, एवम सोनो प्रखंड में 1500 आवेदन लंबित है। इतनी बड़ी संख्या में ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन लंबित देखकर डीएम राकेश कुमार गुस्सा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों पर फूटा। जिला प्रशासन ने इन सभी छह अधिकारियो के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। 

इतना ही नहीं सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए एक सप्ताह के अंदर लंबित आवेदनों का निस्पादन करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी जमुई को भी सभी लंबित आवेदनों का निस्पादन हेतु पर्यवेक्षण का निर्देश दिया गया है। 

डीएम के इस कार्रवाई से जहां ब्लॉक स्तर के अधिकारियो में हड़कंप मच गया है, वही गरीब गुरबा आमजन इस कदम की खूब तारीफ करते नजर आए।  हालांकि जमुई डीएम सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर तबके तक पहुंचाने का प्रयास लागातार कर रहे हैं और इसी कड़ी में अधिकारियो की लापरवाही देखकर डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है।

NSIT
Nsmch

न्यूज 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट