LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

लुटेरों ने दिनदहाड़े व्यापारी से छीना करीब 6 लाख रुपये से भरा थैला,शोर मचाने पर दी गोली मारने की धमकी

लुटेरों ने दिनदहाड़े व्यापारी से छीना करीब 6 लाख रुपये से भरा

ALIGARH : उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली खैर इलाके में लुटेरों के हौसले कितने बुलंद है। इसका अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि शनिवार की सुबह अपनी अनाज मंडी स्थित आड़त की दुकान पर आ रहे व्यापारी के साथ मंडी गेट पर तमंचे की नोक पर चार लुटेरों के द्वारा दिनदहाड़े 5 लाख 78 हजार रुपयों से भरा थैला छीनकर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।जहां बेखौफ लूटेरों के द्वारा लूट का विरोध करने ओर शोर मचाने पर व्यापारी को तमंचे से गोली मारे जाने की धमकी देते हुए लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद लूट का शिकार हुआ व्यापारी थाने पहुंचा, ओर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस दिनदहाड़े हुई लूट के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

 बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा खैर मोहल्ला मालीपुर निवासी रामेश्वर दयाल कुशवाहा पुत्र कुंवरसेन कुशवाहा के द्वारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दिए लिखित तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके साथ हुई लूट की घटना 27 जनवरी 2024 शनिवार की सुबह की है। जब वह अपने घर से करीब 5 लाख 78 हजार नगद रुपये और जरूरी कागजात थैले में रखकर अलीगढ़ पलवल रोड के समीप कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित अपनी फर्म (आड़त) की दुकान पर जा रहा था। तभी दुकान पर पहुंचने से पहले ही मंडी गेट पर चार लोग खड़े हुए थे। 

जैसे ही वह मंडी गेट पर पहुंचा तभी चारों लोगों में एक व्यक्ति सिगरेट पीता हुआ आगे बढ़ गया और तीन लोगों ने उसका पीछे से पीछा करना शुरू कर दिया और कुछ दूरी पर पहुंचते ही बाइक समेत उसकी मौके पर रोक लिया और उसकी बाइक पर लटक रहे करीब 6 लाख रुपए से भरे थैले को तमंचे की नोक पर जबरदस्ती छीनते हुए लूट लिया। इस दौरान उसके द्वारा लूटपाट का विरोध करने और शोर मचाने पर उसको गोली मारने की धमकी देते हुए लुटेरे मौके से फरार हो गए। 

तमंचे की नोक पर रास्ता घेरकर रुपये से भरा थैला छीनते हुए चार लुटेरों के द्वारा लूटपाट किए जाने की सूचना उसके द्वारा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया।

NSIT
Nsmch

 जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और उसके साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तैयारी दी। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।