LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

लोकसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद हो सकते हैं गिरफ्तार, तीन दशक पुराने मामले में कोर्ट ने जारी किया वारंट

लोकसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद हो सकते हैं ग

PATNA : लोकसभा चुनाव में बिहार में राजद को फिर से बड़ी जीत दिलाने की कोशिश में जुटे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। उनके खिलाफ मध्य प्रदेश के ग्वालियर एमपी एमएलए कोर्ट से तीन दशक पुराने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 

जानकारी के अनुसार यह फर्जीवाड़ा अगस्त 1995 से लेकर मई 1997 तक किया गया. इस अवधि के बीच तीन फर्म से कारतूस की खरीद की गई थी. इस मामले में कोर्ट ने लालू यादव के लिए कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया था, लेकिन वो पेश नहीं हुए. इसके बाद कोर्ट ने बिहार के पूर्व सीएम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

यहां फर्जीवाड़ा 23 अगस्त 1995 से लेकर 15 मई 1997 के बीच किया गया था. कुल तीन फर्म से हथियार और कारतूस की खरीद की गई थी. इस मामले में लालू प्रसाद यादव सहित 23 आरोपियों के नाम शामिल हैं. इसमें से 6 के खिलाफ ट्रायल चल रहा है, दो की मौत हो चुकी है, जबकि 14 फरार हैं. 

पुलिस ने इस मामले में जुलाई 1998 में आरोप पत्र दाखिल किया था. अप्रैल 1998 में पुलिस ने लालू प्रसाद यादव पुत्र कुंद्रिका सिंह का फरारी पंचनामा तैयार किया जबकि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पिता का नाम कुंदन राय है. पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए लालू प्रसाद यादव के नाम की तस्दीक की. अब पुलिस ने रिसर्च करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को आरोपी बनाया है।

NSIT
Nsmch

1998 में यह मामला ग्वालियर एमपी-एमएलए कोर्ट में आ गया. पिछले कुछ सालों में यह मामला ठंड पड़ गया था, लेकिन अब कोर्ट ने पूर्व सीएम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए आरजेडी सुप्रीमो के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी।