LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

MP-MLA कोर्ट में होगी राजद विधायक के केस की सुनवाई, हाईकोर्ट ने स्पेशल पीपी नियुक्त करने पर दी सहमति

 MP-MLA कोर्ट में होगी राजद विधायक के केस की सुनवाई, हाईकोर्

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने अंगरक्षक के हत्या मामले में बनियापुर से राजद विधायक केदार नाथ सिंह समेत भाई दीना नाथ सिंह और भतीजा सुधीर सिंह के खिलाफ चल रहे ट्रायल को छपरा के एमपी/ एमएलए कोर्ट में ही सुनवाई करने का आदेश दिया।वही इस केस में नियुक्त नये स्पेशल पीपी पर अपनी सहमति जताई।

कोर्ट ने राज्य सरकार को नये स्पेशल पीपी की नियुक्ति को अधिसूचित करने का आदेश दिया।साथ ही नये स्पेशल पीपी को सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

कोर्ट ने छपरा के एमपी/ एमएलए कोर्ट से पटना के एमपी /एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित करने से इंकार करते हुए कहा कि नये स्पेशल पीपी की बहाली होने पर आवेदक ने कोई आपत्ति नहीं की हैं। जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद  ने अन्नु देवी व अन्य की ओर से दायर मामले पर सुनवाई की। साथ ही कोर्ट ने मामले को निष्पादित कर दिया।

आवेदिका की ओर से अधिवक्ता  अमित नारायण ने कोर्ट को बताया कि इस केस में वैसे स्पेशल एपीपी की बहाली की गई हैं। जिसकी नियुक्ति के पूर्व महाधिवक्ता से परामर्श तक नहीं लिया गया था।

NSIT
Nsmch

उनका कहना था कि कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हाई कोर्ट के अधिव अजय कुमार मिश्रा को नये स्पेशल पीपी बनाया गया है।उन्होंने इस केस को छपरा सिविल कोर्ट से स्थान्तरण कर पटना सिविल कोर्ट में करने की गुहार कोर्ट से लगाई थी।