LATEST NEWS

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

  • diwali bonus
  • Diwali bonus: कर्मचारियों को कितना बोनस मिलना जरूरी? जानें नियम, न्यूनतम रकम और शिकायत का तरीका

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

सेना के रिटायर्ड सुबेदार ने मां, पत्नी, बच्चे और भाई मार डाला, शवों को जलाने की भी कोशिश

सेना के रिटायर्ड सुबेदार ने मां, पत्नी, बच्चे और भाई  मार डा

DESK : सेना से रिटायर्ड सूबेदार ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मरनेवालों में आरोपी सूबेदार की पत्नी, मां, दो बच्चे और भाई शामिल हैं। मृतकों की पहचान 65 साल की मां सरोपी देवी, 35 साल के भाई हरीश कुमार, हरीश की पत्नी पत्नी सोनिया ( 32 साल), बेटी यशिका (5 साल) और 6 महीने के बेटे मयंक के तौर पर की गई है। वहीं आरोपी का नाम भूषण कुमार बताया गया है।

मामला हरियाणा के अंबाला से जुड़ा है। जहां रविवार देर रात आरोपी भूषण कुमार ने रात सबसे पहले धारदार हथियार से भाई पर हमला किया। इसके बाद उसने एक-एक कर पूरे परिवार को खत्म कर दिया। उसने शवों को जलाने की भी कोशिश की। भूषण ने अपने पिता और भाई हरीश की बड़ी बेटी पर भी हमला किया था। उन्हें गंभीर चोट आई हैं और इलाक के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या लगता है कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद था। नारायणगढ़ के रातौर में एक जमीन थी जिसपर दोनों का दावा था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आरोपी भूषण कुमार फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।