LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: बोले—नीतीश कुमार को कर दिया दरकिनार, मोदी जी 'रील और रियलिटी' में फर्क समझें"
  • बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: बोले—नीतीश कुमार को कर दिया दरकिनार, मोदी

  • Bihar News : बेतिया में निजी अस्पताल में महिला मरीज की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल
  • Bihar News : बेतिया में निजी अस्पताल में महिला मरीज की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

  • नवादा के हिसुआ गोलीकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के घर से अहम दस्तावेज जब्त
  • नवादा के हिसुआ गोलीकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के घर से

  • पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था से लोग हलकान : 50 से घटकर 2-3 पर सिमटी रजिस्ट्रियां, सरकार को भारी राजस्व का नुकसान
  • पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था से लोग हलकान : 50 से घटकर 2-3 पर सिमटी रजिस्ट्रियां, सरकार को भारी राजस्व

  • Nagarmal Bajoria Dharti Pakad
  • पंचायत से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ने वाले ‘धरती पकड़’ का निधन, बिहार के सियासी सितारा ने

ऐसे टाउनशिप से सावधान ! 'सोना ग्रीन सिटी-अपना आशियाना मेगा टाउनशिप' पर RERA सख्त, बेंच ने SSP के माध्यम से डेवलपर्स को 'समन' भेजने का दिया आदेश

ऐसे टाउनशिप से सावधान ! 'सोना ग्रीन सिटी-अपना आशियाना मेगा ट

PATNA:  पटना में बिना रेरा निबंधन लिए ही धड़ल्ले से टाउनशिप बसाने का अवैध धंधा जारी है. रेरा ने अब तक सैकड़ों प्रोजेक्ट्स के खिलाफ आदेश पारित किया है. इसके बाद भी राजधानी पटना के आसपास के इलाकों में गैर निबंधित प्रोजेक्ट पर धडल्ले से काम जारी है. डेवलपर्स ग्राहकों को बेवकूफ बनाकर लूट रहे हैं. अब रेरा ने अपना आशियान होम्स के प्रोजेक्ट सोना ग्रीन सिटी और अपना आशियाना मेगा टाउनशिप पर सख्त आदेश पारित करने जा रही है. बता दें, यह प्रोजेक्ट पटना जिले केनौबतपुर इलाके में है.

रेरा बेंच में 12 अक्टूबर को सुनवाई हुई. रेरा ने पाटलिपुत्रा इंटरप्राईजेज, अपना आशियान होम्स  के दो प्रोजेक्ट सोना ग्रीन सिटी और अपना आशियाना मेगा टाउनशिप को लपेटे में लिया है. आरोप है कि बिना निबंधन के ही कंपनी टाउनशिप बसा रही है. इसके बाद रेरा ने तकनीकी विंग से प्रोजेक्ट का अुमानित लागत आंकने का आदेश दिया था. 12 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कंपनी का कोई प्रतिनिधि बेंच के समक्ष उपस्थित नहीं था. सिर्फ प्राधिकरण के वकील उपस्थित हैं। प्राधिकरण के अधिवक्ता का कहना था कि टेक्निकल विंग की रिपोर्ट आ गयी है। सम्मन जारी होने के बावजूद प्रतिवादी ( पाटलिपुत्रा इंटरप्राईजेज, अपना आशियान होम्स) उपस्थित नहीं हुआ। इशके बाद रेरा मेंबर नुपूर बनर्जी ने सुनवाई की अगली तारीख 23 जनवरी 24 को उपस्थित होने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना के माध्यम से कंपनी के प्रतिनिधि को समन जारी करने का आदेश दिया है. 

Diarch GO